back to top
26.1 C
New Delhi
Thursday, March 26, 2026

Shortcode Working ✅

[pincode_search_ui]
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

भारत के 15वें उपराष्ट्रपति बने C.P राधाकृष्णन, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिलाई शपथ-जगदीप धनखड़ भी रहे मौजूद

सीपी राधाकृष्णन ने शुक्रवार को देश के 15वें उपराष्ट्रपति के तौर पर शपथ ली। राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

 नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। सीपी राधाकृष्णन ने शुक्रवार को देश के 15वें उपराष्ट्रपति के तौर पर शपथ ली। राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस खास मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत कई केंद्रीय मंत्री और नेता मौजूद रहे।

विपक्षी उम्मीदवार को हराकर मिली जीत

सीपी राधाकृष्णन एनडीए की ओर से उम्मीदवार थे। उन्होंने विपक्ष के साझा उम्मीदवार बी. सुदर्शन रेड्डी को हराकर यह जीत हासिल की। इस चुनाव में 781 सांसदों में से 767 ने वोट डाला। यानी करीब 98.2% मतदान हुआ। नतीजों में राधाकृष्णन को स्पष्ट बहुमत मिला और वह उपराष्ट्रपति पद तक पहुंचे।

पूर्व उपराष्ट्रपति के इस्तीफे के बाद हुआ चुनाव

यह चुनाव तब कराया गया जब पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने 21 जुलाई को अचानक इस्तीफा दे दिया। उन्होंने स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए पद छोड़ा था। इस्तीफे के बाद यह सीट खाली हुई और नया चुनाव करवाया गया। शपथ ग्रहण समारोह में कई दलों के नेता और मुख्यमंत्री भी पहुंचे। लोजपा के चिराग पासवान, हम के जीतन राम मांझी, अपना दल की अनुप्रिया पटेल, जेडीएस के एचडी कुमारस्वामी और एचडी देवेगौड़ा भी मौजूद रहे। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू, उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण और महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे भी समारोह में शामिल हुए। नीतीश कुमार व्यक्तिगत रूप से कार्यक्रम में नहीं आ पाए, लेकिन उनकी पार्टी जेडीयू की ओर से संजय झा और ललन सिंह ने प्रतिनिधित्व किया।

लंबे समय बाद दिखे जगदीप धनखड़

पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ भी इस समारोह में नजर आए। इस्तीफा देने के बाद यह पहला मौका था जब वह किसी सार्वजनिक कार्यक्रम में पहुंचे।

Advertisementspot_img

Also Read:

Pradhan Mantri Ujjwala Yojana के लिए कैसे अप्लाई करें? इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। केंद्र सरकार की सबसे जनहितैषी योजना मानी जाने वाली प्रधानमंत्री उज्जवला योजना की शुभारंभ साल 2016 में हुआ था। ये योजना...
spot_img

Latest Stories

सोमेश्वर नाम का मतलब-Someshwar Name Meaning

सोमेश्वर नाम का मतलब – Someshwar Name Meaning: Lord...

Ananya Panday की ‘कॉल मी बे’ रही हिट, अब सीजन 2 में जानिए क्या होगा खास

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अनन्या पांडे (Ananya Panday) की...

Professor of Practice: बिना Ph.D और NET के बन सकते हैं प्रोफेसर, बस ये शर्तें करनी होंगी पूरी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उच्च शिक्षा के क्षेत्र में बदलाव...

सृष्टि के निर्माता हैं भगवान ब्रह्मा, जानें उनके मंदिर, भक्त और शक्ति के बारे में

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हिंदू शास्त्रों में भगवान ब्रह्म...

Ramnavmi Holiday: रामनवमी को लेकर योगी सरकार का बड़ा फैसला, 26 और 27 मार्च को रहेगी छुट्टी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश सरकार ने रामनवमी के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵