नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज। जब हम पढ़ते हैं और नौकरी की उम्मीद में विदेश जाने का सोचते हैं तो सबसे पहले हमारे दिमाग में यहीं आता है कि विदेश में हमे ज्यादा नौकरी के मौके मिल सकते हैं। भारत का एक बड़े हिस्से का युवा यही सोचता है कि वो पढ़ लिखकर नौकरी के लिए विदेश जाएगा। इसके बाद युवा नौकरी की तलाश में लग जाते है। मगर क्या आपको पता है कि कई देश ऐसे है जहां रोजगार-जनसंख्या अनुपात ज्यादा है। उच्च रोजगार-जनसंख्या अनुपात का मतलब है कि देश के अधिकतर लोग काम कर रहे है चाहे वो अनौपचारिक हो या कृषि आधारित। यह आंकड़े उन लोगों के लिए भी महत्वपूर्ण हैं जो वैश्विक स्तर पर रोजगार के नए अवसरों की तलाश कर रहे हैं। चलिए आज आपके सामने ऐसे देशो की लिस्ट रखते है जिनमें रोजगार दर सबसे ज्यादा है।
1. कतर
रोजगार दर की लिस्ट में सबसे उपर कतर है जहां 88.8% रोजगार दर है। जो दुनिया की सभी देशों के मुकाबले सबसे ज्यादा है। कतर सरकार प्राकृतिक गैस, तेल, निर्माण और वित्त जैसे उद्योगों में भारी निवेश करके रोजगार को बढ़ाने का काम किया है।
2. मेडागास्कर
मेडागास्कर में रोजगार का अनुपात 83.6% है, जो इसे दुनिया में दूसरे स्थान पर लाता है। यहां के ज्यादातर लोग अनौपचारिक रोजगार में काम करते हैं और कृषि इस देश में रोजगार का सबसे बड़ा स्रोत है। इसका मतलब है कि बहुत से लोग अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए काम करते है जो हमेशा औपचारिक नौकरी नहीं होती। मगर मेडागास्कर का रोजगार दृश्य बदल रहा है, जिसमें पर्यटन, छोटे उद्योग और खनन जैसे नए क्षेत्र बढ़ रहे हैं।
3. सोलोमन द्वीप
सोलोमन द्वीप 83.1% के रोजगार अनुपात के साथ तीसरे स्थान पर है। यहां के लोग मुख्य रूप से मछली पकड़ने, कृषि और छोटे व्यवसायों में काम करते हैं। औद्योगिकीकरण की कमी के कारण अधिकतर रोजगार कृषि और छोटे व्यापारों में ही मिलता है। हालाँकि, बुनियादी ढांचे में सुधार और टिकाऊ उद्योगों को बढ़ावा देने के प्रयास रोजगार में वृद्धि के नए अवसर पैदा कर रहे हैं।
4. संयुक्त अरब अमीरात
संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) 80.2% के रोजगार अनुपात के साथ चौथे स्थान पर है। इसकी अर्थव्यवस्था विविध है, जो तेल के अलावा पर्यटन, वित्त और रियल एस्टेट में भी फैली हुई है। यूएई में कई उच्च वेतन वाले पद उपलब्ध हैं, विशेषकर स्वास्थ्य, इंजीनियरिंग और आतिथ्य क्षेत्रों में, जो अंतरराष्ट्रीय पेशेवरों को आकर्षित करते हैं।
5. तंजानिया
तंजानिया में 79.3% का रोजगार अनुपात है, जो इसे विश्व में पांचवें स्थान पर लाता है। यहां का अधिकांश कार्यबल कृषि में कार्यरत है, जबकि खनन और सेवा क्षेत्र भी बढ़ते हुए हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार मुख्य है, लेकिन सरकार छोटे और मध्यम व्यवसायों को प्रोत्साहित कर रही है, जिससे शहरी क्षेत्रों में भी रोजगार बढ़ रहा है।
भारत का रोजगार दर
भारत का रोजगार-जनसंख्या अनुपात इस समय 53.4% है। इसमें पुरुषों का हिस्सा 73.2% है, जबकि महिलाओं का हिस्सा 33.7% है।
अन्य देशो के आकड़े
ये आंकड़े बताते हैं कि विकसित देशों जैसे अमेरिका (59.6%), ब्रिटेन (59.6%), कनाडा (61.7%), न्यूजीलैंड (69.4%) और ऑस्ट्रेलिया (64%) में रोजगार-जनसंख्या अनुपात उतना ऊंचा नहीं है लेकिन वहां विविध और अक्सर उच्च वेतन वाली नौकरियां उपलब्ध हैं।




