नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। दुनिया भर में कोरोना वायरस एक बार फिर पैर पसार रहा है। कोविड-19 के इस नए वैरिएंट के हर दिन नए केस सामने आ रहे है। हर दिन देश के कई राज्यों में नए मामले सामने आ रहे हे। जिसमें लोगों में दहशत का माहौल देखा जा सकता है। एक रिपोर्ट के अनुसार, अभी तक देश में नए कोरोना से संक्रमित नए मरीजों की संख्या 1200 से ज्यादा हो चुकी है। जबकी, कोविड-19 के पॉजिटिव मरीजों में से 12 की मौत हो चुकी है।
इस बीच, केरल में सबसे ज्यादा कोरोना के नए सक्रमित मरीज सामने आए है। स्थिति को देखते हुए सभी अस्पतालों को अलर्ट रहने का निर्देश दिया गया है। ऑक्सीजन सिलेंडर जैसी जरूरी चीजों का पर्याप्त स्टॉक रखने की भी सलाह दी गई है, ताकि प्रतिकूल हालात में भी स्थिति को नियंत्रण में रखा जा सके।
कोरोना के इस नए वैरिएंट ने तेजी से अपने पैर पसार दिए हैं। कई राज्यों में अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। रोजाना दर्जनों नए मामले सामने आ रहे हैं। दिल्ली से लेकर हरियाणा, बिहार, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, केरल, कर्नाटक जैसे राज्यों में कोरोना संक्रमण के नए मामले लगातार बढ़ रहे है। नए संक्रमितों की संख्या 1200 से ज्यादा होने हो चुके है। इससे सरकार, एक्सपर्ट की चिताएं बढ़ गई है।
केरल में सबसे ज्यादा मामले
कोरोना संक्रमितों के नए केस केरल में सबसे ज्यादा सामने आ रहे है। इस दौरान देश का केरल राज्य मामले में हॉस्पोट बनता जा रहा है। यहां पर अब तक 400 से भी ज्यादा नए कोरोना मरीजों की पुष्टि हो चुकी है। इसे देखते हुए राज्य में और भी सतर्कता बरती जा रही है। इसके अलावा, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, बिहार, हरियाणा, कर्नाटक जैसे राज्यों में भी कोरोना के नए मामले सामने आ रहे हैं।
कोविड को लेकर क्या है गाइडलाइन
महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में बढ़ते हुए कोविड मामलों को लेकर सरकार ने जरुरी गाइडलाइन जारी की है। सरकार ने कहा कि अस्पतालों में स्पेशल वार्ड बनाया गया है। कोरोना के संक्रमित मरीजों को सामान्य मरीजों से दूर रखा जा रहा है। इससे अन्य मरीजों के संक्रमित होने का खतरा न के बराबर हो जाएगा। राज्य सरकारों ने कोविड-19 पर सख्त रुख अपनाया है।





