back to top
36.1 C
New Delhi
Thursday, April 23, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Corona Tips: कोरोना वायरस से कैसे बचें, क्‍या है इसके लक्षण, संक्रमित होने पर इन बातों का रखें ख्याल

महामारी के इस दौर में हम ख़ुद और अपनो को कैसे बचाएं और कैसे सुरक्षित रखें इसके लिए तमाम तरह की जानकारी हम यहां जाएंगे।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । एक बार फिर कोरोना महामारी देश में तेजी से फैल रही है। देश के कई राज्‍यों में लगातार नए सक्रमित मामले सामने आ रही है। ताजा आंकड़ों के अनुसार देश में एक्टिव मामले अब तक करीब 5300 है। यह महामारी ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ रही है। लेकिन महामारी के इस दौर में हम ख़ुद और अपनो को कैसे बचाएं और कैसे सुरक्षित रखें इसके लिए तमाम तरह की जानकारी हम यहां जाएंगे। 

वायरल से खुद को कैसे बचाएं

विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक़, कोविड-19 से बचने और इस महामारी से खुद को सुरक्षित रखना आसान है। इसके लिए आप हम सफ़ाई से रहें. साफ़-सफ़ाई का ध्यान रखना सबसे ज़रूरी है।

समय-समय पर अपने हाथों को साबुन और पानी से हाथ धोएं। या आप चाहें तो एक अल्कोहॉल बेस्ड सैनेटाइज़र भी उपयोग करना न भूलें। सैनेटाइज़र को हाथों पर अच्छी तरह लगाएं। इससे अगर आप के हाथ पर वायरस मौजूद हुआ भी तो समाप्त हो जाएगा।

ऐसे में यदि आप वायरस से संक्रमित है तो अपनी आंखों को छूने से बचें, नाक और मुंह पर भी हाथ लगाने से बचें। हम अपने हाथ से कई सतहों को छूते हैं और ऐसे में ज्‍यादा खतरा होता है कि वह वायरस अपने शरीर में चिपक जाए। 

वायरस को फैलने से कैसे रोकें?

– अगर आप वायरस से संक्रमित मरीज है तो ऐसे में आपको छींक या खांस रहे हैं तो अपने मुंह के सामने टिश्यू ज़रूर रखें और अगर टिश्‍यू न होने की स्थिति में अपने हाथ को आगे कर कोहनी की ओट में छीकें या खांसें।

– और अगर आपने कोई टिश्यू का उपयोग किया है तो उसे जितनी जल्दी हो सके डिस्पोज़ कर दें। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो इसमें मौजूद वायरस दूसरों को भी संक्रमित कर सकते हैं।

– सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन करें। सोशल डिस्टेंसिंग के तहत एक-दूसरे लोगों से कम से कम दो मीटर दूर रहे। .

– इसके अलावा, आप सरकार के गाइडलाइन का पालन करे। संक्रमित होने पर आप अपने घरों में ही रहें और जब तक बहुत ज़रूरी ना हो घर से बाहर ना निकलें। ताकि संक्रमित लोगों के संपर्क में आने से बचा जा सके।

ग्लव्स और मास्क का इस्‍तेमाल जरुरी?

अब तक कोरोना वायरस के जितने मामले अभी तक सामने आए हैं उनमें से बहुत से मामले ऐसे हैं जिसमें संक्रमित लोगों में कोई लक्षण नज़र नहीं आया लेकिन जब उन्हें टेस्ट किया गया तो वे पॉज़ीटिव पाए गए। ऐसे में अगर आप मास्क का इस्तेमाल करते हैं तो कोई बुराई नहीं है।

तो आप ग्लव्स का उपयोग कर सकते है लेकिन इसकी कोई गारंटी नहीं है कि आप कोरोना वायरस से बच सकते हे। इसके एवज में दूसरा पहलू ये भी है कि नंगे हाथ से चेहरा छूना ख़तरनाक साबित हो सकता है।

संक्रमण होने पर कैसे पता चलेगा?

कोरोना वायरस संक्रमण का मुख्‍य लक्षण बुखार और सूखी खांसी आना है। अगर आपको ये दोनों लक्षण नज़र आ रहे हैं तो जरुरी है कि आप सावधानी बरते। 

इसके अलावा गले में ख़राश, सिर दर्द, डायरिया जैसे लक्षण सामने आए है। कुछ केस देखा गए कि उनके मुंह का स्वाद भी चला गया। कुछ ने गंध ना महसूस होने की भी शिकायत की है। हालांकि, ऐसा भी हुआ है कि कई मामलों में मरीज़ों में कोरोना संक्रमण का कोई लक्षण नहीं देखा गया है।

वायरस के लक्षण को कैसे पहचाने?

– विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक,, अगर आपको ख़ुद में ऐसे लक्षण नज़र आ रहे हैं तो घर में रहें। अगर लक्षण बेहद कम भी हैं तो भी पूरी तरह ठीक होने तक घर पर ही बने रहें।

– बता दें कि, कोरोना वायरस 80 प्रतिशत मामलों में संक्रमण के लक्षण बेहद कम नजर आए है। ऐसे में यह ध्यान रखना सबसे ज़रूरी है कि आप दूसरों के संपर्क में आने से बचें।

Advertisementspot_img

Also Read:

Covid Cases: राजस्थान में कोरोना के मामले 500 पार! अकेले जयपुर में 320 केस,देश में फिर से एक्टिव केस बढ़ने लगे

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राजस्थान में एक बार फिर कोरोना संक्रमण तेजी से फैलने लगा है। बीते 24 घंटों में 56 नए केस मिले हैं,...
spot_img

Latest Stories

Mumbai Indians vs Chennai Super Kings: वानखेड़े में रन बरसेंगे, पिच बल्लेबाजों की बनेगी दोस्त

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आईपीएल 2026 में आज Mumbai Indians...

West Bengal Elections 2026: मुर्शिदाबाद में वोटिंग के दौरान बवाल, हुमायूं कबीर और TMC कार्यकर्ता भिड़े

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के...

Stock Market Today: शेयर बाजार में बड़ी गिरावट, , Sensex 600 से ज्यादा अंक टूटा, Nifty भी टमाटर की तरह हुआ लाल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। गुरुवार, 23 अप्रैल को भारतीय शेयर...

काली कोहनी से हैं परेशान,तो इन घरेलू उपायों से करें साफ

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अक्सर देखने को मिलता है...

इस दिन मनाई जाएगी मोहिनी एकादशी, जानिए पूजा विधि से लेकर सब कुछ

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मोहिनी एकादशी (Mohini Ekadashi) हिंदू...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵