back to top
22.1 C
New Delhi
Tuesday, March 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

लगातार पांव पसार रहा है कोरोना, सक्रिय मामलों की संख्या 7 हजार के पार, केरल में सबसे ज्यादा मामले

देश में एक बार फिर कोरोना का संक्रमण फैलने लगा है। सबसे ज्‍यादा मामले केरल में सामने आये हैं। स्‍वास्‍थ्‍य विभाग ने सभी राज्यों को सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं।

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । देश में एक बार फिर कोरोना वायरस चिंता का कारण बन रहा है। सक्रिय संक्रमितों की संख्या 7,000 का आंकड़ा पार कर चुकी है। बुधवार को ही 33 नए मामले सामने आए। संक्रमण के मामलों में केरल सबसे प्रभावित राज्य बना हुआ है। नए वेरिएंट के चलते अब तक देशभर में 77 लोगों की जान जा चुकी है, जिनमें से सबसे अधिक 21 मौतें महाराष्ट्र में दर्ज की गई हैं। स्वास्थ्य विभाग ने स्थिति पर निगरानी बढ़ा दी है और सभी राज्यों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।

महाराष्ट्र और गुजरात में तेजी से बढ़ रहे मामले

स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, पिछले एक सप्ताह के भीतर कोरोना वायरस से 30 लोगों की जान जा चुकी है। अकेले बुधवार को ही संक्रमण के कारण 3 मौतें दर्ज की गईं। महाराष्ट्र में अब तक 615 संक्रमित मरीजों की पुष्टि हो चुकी है, जबकि गुजरात में 1,281 नए मामले सामने आए हैं। गोवा में छह और जम्मू-कश्मीर में अब तक 12 संक्रमितों की पहचान हुई है। बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य महकमा पूरी तरह सतर्क है और आवश्यक तैयारियां तेज कर दी गई हैं।

केरल में अस्पतालों में मास्क पहनना जरूरी

कोरोना संक्रमण के बढ़ते खतरे को देखते हुए केरल सरकार ने अस्पतालों में मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया है। इसके साथ ही, यदि कोई मंत्री प्रधानमंत्री से मुलाकात करता है, तो उसके लिए RT-PCR टेस्ट कराना जरूरी होगा। स्वास्थ्य मंत्रालय ने हालात को गंभीरता से लेते हुए देशभर के राज्यों और सभी स्वास्थ्य संस्थानों को सतर्क रहने और तैयारियां मजबूत करने के निर्देश दिए हैं, ताकि किसी भी आपात स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटा जा सके।

स्वास्थ्य विभाग ने दी सतर्कता बरतने की सलाह

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, देश के कई राज्यों में कोविड-19 के नए वेरिएंट की जीनोम सीक्वेंसिंग की गई है। इनमें LF-7, एक्सएफजी, JN-1 और NB-1.8.1 वेरिएंट की पहचान हुई है। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से अपील की है कि यदि कोरोना से मिलते-जुलते कोई भी लक्षण दिखाई दें, भले ही हल्के हों, तो तुरंत चिकित्सकीय सलाह लें। 

विशेषज्ञों के अनुसार, इन नए वेरिएंट्स के लक्षण सामान्यतः एक सप्ताह या उससे अधिक समय तक बने रह सकते हैं। इनमें थकावट, बुखार, खांसी और सांस लेने में कठिनाई जैसी समस्याएं शामिल हैं। साथ ही, डॉक्टर से परामर्श लेकर बूस्टर डोज लेने की सलाह भी दी गई है।

Advertisementspot_img

Also Read:

Coronavirus Prevention : कोरोना से बचाव के ये हैं 6 महत्वपूर्ण उपाय, जिन्हें अपनाना है बेहद जरूरी

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । कोरोना वायरस की महामारी ने देशभर में चिंता का माहौल पैदा कर दिया है। इससे बचने के लिए...
spot_img

Latest Stories

शाश्वत नाम का मतलब- Shashwat Name Meaning

शाश्वत नाम का मतलब – Shashwat Name Meaning: Infinite/अनंत Origin...

कब रखा जाएगा शीतला सप्तमी का व्रत? जानें तिथि, महत्व और पूजा विधि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। शीतला सप्तमी का व्रत हिंदू...

FD Scheme: एफडी कराने की सोच रहे हैं तो पत्नी के नाम से कराएं, हो जाएंगे मालामाल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे जैसे निवेश के नए नए...

T20 WC Final: भारत की जीत से बौखलाए शोएब अख्तर, BCCI पर लगा दिए गंभीर आरोप

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। 8 मार्च की रात जब भारत...

पश्चिम बंगाल चुनाव महज 3 चरणों में कराने की मांग, BJP ने चुनाव आयोग से की अपील

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा...

‘धुरंधर 2’ ने रिलीज से पहले ही कर लिया काफी कलेक्शन, जानिए पूरी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर'...

Travel Tips: Manali और Kasol में कौन है बेस्ट, ट्रिप से पहले पढ़ें जरूरी टिप्स

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप इस वीकेंड घूमने के...