back to top
28.1 C
New Delhi
Thursday, April 9, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कोरोना कर्फ्यू: मध्‍य प्रदेश के साथ पड़ोसी राज्‍यों का बस परिवहन 15 मई तक के लिए बंद

भोपाल, 07 मई (हि.स.)। कोरोना संक्रमण पर नियंत्रण के लिए शिवराज सरकार ने पड़ोसी राज्यों से यात्री बसों के संचालन अब सात मई से बढ़ाकर 15 मई तक के लिए बंद रखने का निर्णय लिया है। प्रदेश में लॉकडाउन की वजह से परिवहन विभाग ने यह कदम उठाया है। इसके लिए विभाग ने शुक्रवार के नए आदेश जारी कर दिए। इसके तहत उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान और महाराष्ट्र से न तो कोई यात्री बस मध्य प्रदेश की सीमा में प्रवेश कर सकेगी और ना ही यहां से कोई बस इन राज्यों के लिए जा सकेगी। अधिकारिक तौर पर परिवहन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि कोरोना वायरस के व्यापक संक्रमण पर प्रभावी रोकथाम के लिए पड़ोसी राज्यों से बसों की आवाजाही को पूरी तरह रोका गया है। यह प्रतिबंध अभी सात मई तक था लेकिन कोरोना कर्फ्यू की अवधि 15 मई तक बढ़ाए जाने के कारण बसों के परिवहन पर भी रोक बढ़ा दी गई है। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि प्रतिबंध का पूरी तरह से पालन सुनिश्चित कराया जाए। इसके लिए आदेश आज दिनांक को जारी कर दिए गए हैं। हिन्दुस्थान समाचार/डॉ. मयंक चतुर्वेदी

Advertisementspot_img

Also Read:

Covid New Variant: सावधान! फिर पैर पसार रहा है कोरोना, नए वेरिएंट ने बढ़ाई चिंता

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। दुनिया में एक बार फिर कोविड का नया वेरिएंट (Covid New Variant) BA.3.2, जिसे “Cicada” कहा जा रहा है, चर्चा में...
spot_img

Latest Stories

Madhyamgram सीट पर किसका रहेगा कब्जा? TMC vs BJP में कड़ी टक्कर के आसार

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में...

KKR vs LSG: Eden Gardens में रन बरसेंगे या गेंदबाज दिखाएंगे कमाल? जानें मैच प्रीव्यू

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आईपीएल 2026 में KKR vs LSG...

Allu Arjun की फिल्म Raaka के पोस्टर पर Shah Rukh Khan ने किया रिएक्ट, जानिए क्या कहा?

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) के...

Share Market Today: हफ्ते के चौथे दिन भारतीय शेयर बाजार लाल, तेजी पर लगा ब्रेक; Sensex टूटा, Nifty भी लाल निशान में

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारतीय शेयर बाजार में गुरुवार, 9...

Assembly Election 2026: वोटर लिस्ट में नाम नहीं? जानिए क्या करें और कैसे डालें वोट

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Assembly Elections 2026 के दौरान अक्सर...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵