back to top
29.1 C
New Delhi
Thursday, March 12, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

देशभर में फिर कोरोना का खतरा! जयपुर में कोविड-19 से पहली मौत, एक्टिव केस 1000 के पार

देश में कोविड-19 संक्रमण एक बार फिर डराने लगा है। जयपुर से इस साल की कोरोना से पहली मौत की खबर सामने आई है।

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश में कोविड-19 संक्रमण एक बार फिर डराने लगा है। जयपुर से इस साल की कोरोना से पहली मौत की खबर सामने आई है। 26 साल का युवक, जो पहले से टीबी से ग्रसित था, पिछले दो महीने से अस्पताल में भर्ती था।

देश में एक्टिव केस 1000 के पार

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, भारत में कोरोना के एक्टिव केस अब 1000 से ज्यादा हो चुके हैं। इनमें 752 मरीज हाल ही में सामने आए हैं। सबसे ज्यादा केस केरल (430) में मिले हैं। इसके बाद महाराष्ट्र (209), दिल्ली (104), और कर्नाटक (47) में कोरोना के केस सामने आए हैं।

राजस्थान में 23 नए केस, नवजात तक संक्रमित

राजस्थान में मई महीने में अब तक कोरोना के 23 मामले सामने आ चुके हैं।

जयपुर: 3

जोधपुर: 4 (एम्स में 3 सहित)

उदयपुर: 4

अजमेर और कुचामन: 2-2

फलोदी, बीकानेर और सवाई माधोपुर: 1-1

जोधपुर के NICU में 2 महीने के एक नवजात को भर्ती कराया गया, जो कोरोना पॉजिटिव पाया गया। वहीं अजमेर में 68 साल के बुजुर्ग भी संक्रमित मिले हैं।

अस्पतालों को किया गया अलर्ट

जोधपुर के CMO डॉ. सुरेंद्र सिंह शेखावत ने बताया कि एम्स जोधपुर में भर्ती कुछ मरीजों की रूटीन जांच में कोरोना की पुष्टि हुई है। सभी मरीजों की हालत फिलहाल स्थिर है। राज्य के सभी सरकारी अस्पतालों को कोरोना गाइडलाइन के पालन के निर्देश दिए गए हैं।

दिल्ली में भी केसों में उछाल

दिल्ली में 100 से ज्यादा एक्टिव केस दर्ज किए गए हैं। उपराज्यपाल ने स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा के लिए बैठक बुलाई है। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री पंकज सिंह ने कहा है कि नए वैरिएंट से संक्रमित मरीजों में सिर्फ वायरल बुखार जैसे हल्के लक्षण दिख रहे हैं।

कौन से वेरिएंट कर रहे हैं संक्रमण?

ICMR के मुताबिक, अभी जो वेरिएंट एक्टिव हैं वे ओमिक्रॉन के सब-वेरिएंट हैं जैसे LF.7, XFG, JN.1, NB.1.8.1 WHO ने इन वैरिएंट को “निगरानी में रखे गए वैरिएंट” की श्रेणी में रखा है, यानी ये खतरनाक नहीं हैं ICMR के प्रमुख डॉ. राजीव बहल ने कहा है कि फिलहाल नए बूस्टर डोज़ की जरूरत नहीं है। भारत में यदि जरूरत पड़ी तो वैक्सीन तैयार करने की पूरी क्षमता है। उन्होंने कहा कि संक्रमण तेजी से नहीं बढ़ रहा, इसलिए घबराने की जरूरत नहीं, लेकिन सतर्क रहना ज़रूरी है। मास्क पहनें. हाथ साफ रखें भीड़भाड़ से बचें लक्षण दिखें तो तुरंत जांच कराएं देश में अभी स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन पहले की तरह ही सावधानी बरतना जरूरी है ताकि संक्रमण को बढ़ने से रोका जा सके।

Advertisementspot_img

Also Read:

Jaipur: करणी सेना करेगी PM मोदी के अजमेर दौरे का विरोध, UGC नियमों में बदलाव के चलते खोला मोर्चा

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । जयपुर में राजपूत संगठन करणी सेना ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शनिवार, 28 फरवरी को अजमेर दौरे का विरोध करने...
spot_img

Latest Stories

रेवती नाम का मतलब-Revati Name Meaning

Meaning of Revati / रेवती नाम का मतलब :...

Chaitra Navratri 2026: नवरात्रि से पहले घर लाएं ये चीजें, दूर होंगी कंगाली

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि में माता रानी...

फारूक अब्दुल्ला पर हुई फायरिंग को लेकर टेंशन में गुलाम नबी आजाद, गंभीर जांच की मांग की

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बुधवार की रात जम्मू कश्मीर के...

पेट्रोल-डीजल और गैस की किल्लत पर सरकार का एक्शन, अमित शाह की अध्यक्षता में कमिटी बनाई

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश में पेट्रोल, डीजल और रसोई...

गर्मियां शुरू होने से पहले घूम आएं ये जगहें, मार्च में घूमने के लिए हैं बेस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मार्च के महीने में न...

इच्छामृत्यु पर बनी इन फिल्मों को देखकर रह जाएंगे हैरान, जानिए लिस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आपको बता दें कि, इस...