नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। छत्तीसगढ़ के सक्ति जिले से बहुत ही हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां 28 जून 2024 को एक युवती के अपहरण की खबर से इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने शिकायत मिलते ही इसकी तेजी से जांच शुरू कर दी और कुछ ही समय में पूरे मामले को सुलझा दिया। पुलिस ने अपनी जांच में पाया कि युवती ने अपने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर अपहरण की झूठी कहानी रची थी और अपने घर से पैसे मांगने के लिए किसी से कॉल करवाया था। पुलिस ने उसे बॉयफ्रेंड के साथ पकड़ लिया है।
छत्तीसगढ़ पुलिस को युवती के अपहरण की शिकायत उसके भाई ने दर्ज कराई
छत्तीसगढ़पुलिस को युवती के अपहरण की शिकायत उसके भाई ने दर्ज कराई थी। दरअसल युवती अपने भाई के साथ छत्तीसगढ़ के सक्ति में आयी थी। युवती पहले से बनाई योजना के तहत यहां आई थी। वह फल लेने के लिए बाजार में रुकी थी कि तभी उसके भाई के सामने युवती को कुछ युवक किडनैप करके अपने साथ लेकर चले जाते हैं। युवती को किडनैप करने के कुछ देर बाद युवती के भाई से 15 लाख रूपये मांगने का कॉल आता है। जिसमे 15 लाख रूपये मांगने वाला युवक युवती के भाई से कहता है कि अगर पैसे नहीं दिए तो उसकी बहन के टुकड़े करके फेंक दिए जायेंगे।
जिसके बाद युवती की पूरी साजिश का खुलासा हो जाता है
युवती का भाई पैसे की मांग करने वाले युवक की कॉल को रिकॉर्ड कर लेता है और पुलिस को अपनी शिकायत के साथ दे देता है। कॉल रिकॉर्ड का यह ऑडियो काफी वायरल हो रहा है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज करने के बाद तुरंत कार्यवाही शुरू करते हुए घटनास्थल पर पहुंचकर पूरे इलाके में घेराबंदी करते हुए किडनैपर्स की तलाशी शुरू कर दी। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल डाले। साथ में ही युवती की कॉल डिटेल और मोबाइल लोकेशन का पता लगाया। पुलिस जांच में युवती की लोकेशन बिलासपुर में मिलती है। जब छत्तीसगढ़ पुलिस उस लोकेशन पर पहुंचती है तो वह अपने बॉयफ्रेंड के साथ मिलती है। जिसके बाद युवती की पूरी साजिश का खुलासा हो जाता है।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in




