कौन हैं राधिका खेड़ा जो कांग्रेस छोड़ BJP में गईं, एक्टर शेखर सुमन ने भी थामा कमल

छत्तीसगढ़ की पूर्व कांग्रेस नेता राधिका खेड़ा और अभिनेता शेखर सुमन बीजेपी में शामिल हो गए हैं।
Radhika Khera and Shekhar suman
Radhika Khera and Shekhar sumanScreengrab of video by BJP on X

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। पूर्व कांग्रेस नेता राधिका खेड़ा अब बीजेपी में शामिल हो गई हैं। राधिका खेड़ा बीते कुछ दिनों से चर्चा में थीं। कांग्रेस छोड़ने के बाद राधिका खेड़ा ने कहा था कि उन्होंने अयोध्या के राम मंदिर में दर्शन किए थे, जिसके बाद से पार्टी के नेता उनसे नाराज़ थे। उनके साथ Heeramandi एक्टर शेखर सुमन भी बीजेपी में शामिल हो गए हैं।

लेकिन किसी ने उनके साथ न्याय नहीं किया।

देश में चुनावी माहौल है। सभी राजनीतिक दलों में अपने अपने मुद्दे जनता के सामने रखने की होड़ लगी हुई है। इस बीच 7 मई 2024 को राधिका खेड़ा और शेखर सुमन ने दिल्ली में बीजेपी हेडक्वार्टर में पार्टी की सदस्यता ले ली है। राधिका खेड़ा इससे पहले कांग्रेस की राष्ट्रीय मीडिया समन्वयक थी। उन्होंने छत्तीसगढ़ कांग्रेस के संचार विभाग के चेयरमैन सुशील आनंद शुक्ला पर उनके साथ अभद्रता करने का आरोप लगाया था। जिसकी शिकायत राधिका खेड़ा ने छोटे से लेकर बड़े कांग्रेस नेताओं को की थी, लेकिन किसी ने उनके साथ न्याय नहीं किया। जिससे नाराज होकर उन्होंने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया और भाजपा में शामिल हो गयी।

इसके लिए उन्होंने राधिका खेड़ा को खूब डांटा

राधिका खेड़ा ने कांग्रेस से इस्तीफा देने पर कहा था कि वह सुनते हुए आ रही थी कि कांग्रेस पार्टी राम विरोधी, हिन्दू विरोधी और सनातन विरोधी है। लेकिन उन्होंने इस पर कभी विश्वास नहीं किया। राधिका ने महात्मा गांधी का उदाहरण देते हुए कहा था कि वे अपनी बैठक की शुरुआत ही रघुपति राघव राजा राम से करते थे। राधिका खेड़ा ने बताया कि उन्हें कांग्रेस की असलियत उस समय पता चली जब वह अपनी दादी के साथ राम मंदिर दर्शन के लिए गई और उन्होंने वहां से लौटने के बाद अपने घर के दरवाजे में जय श्री राम का झंडा भी लगाया। जिसके बाद कांग्रेस पार्टी के नेता उनसे नाराज हो गए। राधिका खेड़ा ने कहा था कि उन्होंने राम मंदिर दर्शन की फोटो और वीडियो भी अपने सोशल मीडिया में शेयर किया था। जिसके बाद कांग्रेस के नेता इतना भड़क गए कि इसके लिए उन्होंने राधिका खेड़ा को खूब डांटा। राधिका खेड़ा ने कहा कि कांग्रेस का कहना था कि चुनाव के समय राम मंदिर जाने की क्या जरुरत थी?

शत्रुघ्न सिन्हा ने उन्हें वर्ष 2009 के लोकसभा चुनाव में हरा दिया था

शेखर सुमन भी भाजपा में शामिल हो गए हैं। इससे पहले उन्होंने वर्ष 2009 का लोकसभा चुनाव कांग्रेस के टिकट पर उस समय के बीजेपी नेता शत्रुघ्न सिन्हा के खिलाफ लड़ा था। उन्होंने यह चुनाव उनके खिलाफ पटना साहिब सीट से लड़ा था। जिसमे शत्रुघ्न सिन्हा ने उन्हें वर्ष 2009 के लोकसभा चुनाव में हरा दिया था। शेखर सुमन को हीरामंडी वेब सीरीज में देखा जा रहा है, जिसको लीला भंसाली ने निर्देशित किया है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in