back to top
29.1 C
New Delhi
Sunday, March 29, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

मुश्किल में फंसे कांग्रेस नेता प्रताप सिंह बाजवा, नोटिस के बाद भी नहीं पहुंचे थाने, वकील बोले- कल 2 बजे तक…

कांग्रेस नेता प्रताप सिंह बाजवा के वकील ने कहा कि, वह सोमवार को पुलिस स्टेशन आने की कंडीशन में नही है। ऐसे में उन्होंने मंगलवार दोपहर 2 बजे तक का समय मांगा है।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । पंजाब विधानसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस नेता प्रताप सिंह बाजवा की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। 50 बम वाले बयान पर बुरी तरह से घिरते नजर आ रहे हैं। पंजाब पुलिस ने बाजवा को सोमवार को पुलिस स्‍टेशन में पेश होने को कहा था। लेकिन, बाजवा गैर-हाजिर रहे। पंजाब पुलिस ने उन्हें सोमवार को दोपहर 12 बजे तक साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में पेश होने के लिए कहा गया था। लेकिन वे थाने में पेश नही हुए। इस पर उनके वकील के ओर से कहा गया कि वह फिलहाल थाने आने की कंडीशन में नहीं है। उन्होंने थोड़ा समय मांगा है।

बयान के बाद दर्ज हुआ मामला 

वकील ने कहा कि प्रताप सिंह बाजवा मंगलवार दोपहर 2 बजे तक पुलिस स्‍टेशन में पेश होंगे। हाल ही में प्रताप सिंह बाजवा ने मीडिया में एक बयान देकर बवाल मचा दिया था। उन्होने कहा था कि 50 बम पंजाब पहुंच चुके हैं और इनमें से 18 फट चुके हैं। उनके इस बयान के बाद सियासत में खलबली मच गई। पंजाब सरकार ने उनके इस बयान पर तुरंत कार्रवाई करते हुए उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने उन्‍हें पेशी नोटिस जारी कर पुलिस स्‍टेशन में पेश होने को कहा था। लेकिन वह सोमवार को पेश नही हुए।  

बाजवा के वकील ने मांगा समय

उनके इस बयान के बाद उनके खिलाफ देश में संप्रभुता और एकता को खतरे व भ्रमक जानकारी शेयर करने के सहित विभिन्‍न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। पूछताछ के लिए पुलिस ने बाजवा को पेशी नोटिस भेजकर उन्‍हें पेश होने को कहा। लेकिन प्रताप सिंह बाजवा सोमवार को पुलिस के सामने पेश नहीं हुए। उनके वकील प्रदीप विर्क ने कहा, “मैंने कुछ समय की मांग की है। प्रताप सिंह बाजवा को कल रात समन भेजा गया था। और वह यहां उपस्थित होने की स्थिति में नहीं थे। उन्होंने कल दोपहर 2 बजे तक का समय मांगा है। वह कल यहां उपस्थित होंगे।”

ये है पूरा मामला?

कांग्रेस नेता प्रताप सिं‍ह बाजवा ने एक मीडिया प्रतिष्ठान को दिए एक इंटरव्यू में दावा किया था कि, उन्हें जानकारी मिली है कि “50 बम पंजाब पहुंचे हैं। इनमें से 18 फट चुके हैं और 32 अभी फटने बाकी हैं।” उनके इस बयान के बाद राज्य की सियासत में भूचाल आ गया। उनके इस बयान के बाद राज्‍य के सीएम भगवंत मान ने इसे गंभीरता से लेते हुए बाजवा से इस बयान का सोर्स बताने को कहा। इस मामले में पुलिस ने बाजवा से पूछताछ की। और रविवार को उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया। 

Advertisementspot_img

Also Read:

पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले इन समुदायों में पकड़ बनाएगी AAP, सरकार में बन सकते हैं दो डिप्टी सीएम

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । पंजाब में विधानसभा चुनाव से पहले सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। आम आदमी पार्टी (AAP) की मोगा...
spot_img

Latest Stories

आज Kamada Ekadashi पर इस प्रकार करें पूजा विधि, प्रसन्न हो जाएंगे विष्णु भगवान

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। कामदा एकादशी (Kamada Ekadashi) का...

Tamannaah Bhatia का सबसे खूबसूरत और ग्लैमरस साड़ी लुक्स, जिसे देख फिदा हुए फैंस

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अपनी हर अदा और लुक...

हेयर फॉल से हो रही हैं परेशान, बस हफ्ते में 2 बार करें ये काम

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हेयर फॉल (बाल झड़ना) आजकल...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵