back to top
20.1 C
New Delhi
Saturday, March 21, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

नायब सिंह सैनी के बयान से टेंशन में नीतीश कुमार, RJD ने ली चुटकी, कहा- CM अचेत अवस्था में हैं झगड़ा न लगवाएं

सीएम सैनी ने अपने संबोधन में कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विजय का पताका बिहार में फहराया जाएगा। हमारे सम्राट चौधरी के नेतृत्व में विजय का परचम फहराया जाएगा।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । विधानसभा चुनाव से पहले बिहार में सियासी घमासान शुरु हो गया है। यहां पर गठबंधन में बिहार विधानसभा चुनाव लड़ा जाएगा। NDA अपनी तरफ से स्‍पष्‍ट कर चुका है कि मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार की अगुवाई में बिहार विधानसभा का चुनाव लड़ा जाएगा। लेकिन, हाल ही में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के एक बयान से बिहार की सियासत में भूचाल आ गया है। सीएम सैनी के इस बयान के बाद सियासी गलियारों में चर्चा तेज हो गई है। वहीं, कई लोग सैनी के इस बयान को बिहार में सियासी बदलाव के तौर देख रहे है।

सीएम नायब सिंह सैनी ने क्‍या कहा 

दरअसल, दिल्ली में रविवार को महात्मा ज्योतिबा फूले जयंती पर आयोजित ‘राष्ट्रीय जागृति महासम्मेलन’ के मंच से हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने एक राजनीतिक बयान दिया है। उन्‍होने कहा कि हरियाणा के बाद अब बिहार की बारी है। यह विजय की पताका रुकनी नहीं चाहिए। जीत का परचम बिहार के अंदर भी फहराया जाएगा और हमारे सम्राट चौधरी के नेतृत्व में विजय का झंडा फहराया जाएगा। इस दौरान बिहार के डिप्‍टी सीएम सम्राज चौधरी भी मंच पर मौजूद थे। 

सम्राट चौधरी के नेतृत्व में लड़ेंगे बिहार चुनाव 

सीएम नायब सिंह सैनी ने यह बातें एक राजनीतिक मंच से बोली है। जब यह बात बोल रहे थे, तब सम्राट चौधरी वहीं मौजूद थे। सीएम सैनी ने अपने संबोधन में कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विजय का पताका बिहार में फहराया जाएगा। हमारे सम्राट चौधरी के नेतृत्व में विजय का परचम फहराया जाएगा। ऐसे में हरियाणा सीएम सैनी का सम्राट चौधरी को लेकर दिया गया बयान सियासी मायने में काफी अहम है, क्योंकि राज्‍य में इसी साल अक्टूबर-नवंबर में विधानसभा का चुनाव होना है। इसको लेकर सभी राजनीतिक दलों ने चुनाव को लेकर अपनी-अपनी रणनीति और तैयारियों में जुट गई है। 

RJD ने ली चुटकी

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के इस बयान पर आरजेडी ने चुटकी ली है। तेजस्वी यादव ने कहा कि नीतीश कुमार अचेत अवस्था में हैं। आप दोनों के बीच में झगड़ा न लगावाएं। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता अब खटारा गाड़ी पर सवार नहीं होगी।

अभी NDA की तरफ से सीएम फेस घोषित नहीं 

मुख्‍यमंत्री नायब सिंह सैनी के इस बयान के बाद बिहार में सियासी हलचल तेज हो गई है। क्‍योंकि, पिछले कुछ दिनों में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कह चुके हैं कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में NDA आगामी बिहार विधानसभा चुनाव लड़ेगा। ऐसे में हरियाणा सीएम का ये ताजा बयान नीतीश कुमार के लिए मुश्किल खड़ी कर सकता है। क्योंकि NDA नेताओं की और से समय-समय पर यह जरुर कहा गया है कि बिहार चुनाव नीतीश कुमार के नेतृत्व में लड़ा जाएगा। लेकिन, चुनाव के बाद वही मुख्यमंत्री बनेंगे यह तय नहीं। न ही NDA की तरफ से सीएम फेस को लेकर अभी कोई अधिकारिक पुष्टि की गई है।

Advertisementspot_img

Also Read:

West Bengal Assembly Election 2026: TMC के लिए साख का सवाल बन रही है मुर्शिदाबाद सीट, पक्ष में नहीं रहे हैं चुनावी आंकड़े

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। West Bengal Assembly Election की 294 विधानसभा सीटों में से मुर्शिदाबाद विधानसभा सीट कई मायनों में अहम है, विशेषकर सत्तारूढ पार्टी...
spot_img

Latest Stories

प्रमुख देवताओं में से एक हैं Bhagwan Vishnu, जानिए पालनहार का दिव्य रूप और अवतार

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। भगवान विष्णु (Bhagwan Vishnu) हिंदू...

जतिन नाम का मतलब- Jatin Name Meaning

Meaning of Jatin /जतिन नाम का मतलब :Ascetic/तपस्वी Origin /...

Navratri में बना रही हैं साबूदाना की खिचड़ी, तब उपयोग करें इस रेसिपी का

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। नवरात्रि (Navaratri) के दौरान व्रत...

Salman khan की फिल्म मातृभूमि कब होगी रिलीज? सामने आया बड़ा अपडेट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सलमान खान (Salman khan) की...

मार्च के बदलते मौसम में बढ़ सकता है फ्लू का खतरा, बचाव के लिए करें ये काम

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मार्च और अप्रैल के महीने...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵