back to top
27.1 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

देश के लोकतंत्र की तुलना गद्दाफी और सद्दाम हुसैन से करना जनता का अपमान : प्रकाश जावड़ेकर

नई दिल्ली, 17 मार्च (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता एवं केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के एक बयान पर टिप्पणी करते हुए कहा कि देश के लोकतंत्र की तुलना गद्दाफी और सद्दाम हुसैन से करना जनता का अपमान है। संसद भवन परिसर में बुधवार को संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि राहुल गांधी की बातों पर टिप्पणी करना बेकार है क्योंकि वे सोच-विचार नहीं करते। पता नहीं वे किस ग्रह पर रहते हैं। उन्होंने कहा कि देश के लोकतंत्र की तुलना गद्दाफी और सद्दाम हुसैन से करना जनता का अपमान है। गद्दाफी और सद्दाम जैसा इस देश में 1975 से 77 केवल दो ही साल हुआ। वहीं, केंद्रीय मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने कहा कि उन्हें ऐसा लगता है कि राहुल गांधी को भी कांग्रेस पार्टी इजाजत नहीं दे रही। वे कुछ भी बोलते रहते हैं। उनकी बात पर जवाब देना बंद कर देना चाहिए। उल्लेखनीय है कि अमेरिका के ब्राउन यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर आशुतोष वार्ष्णेय के साथ वर्चुअल संवाद में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था पर सवाल खड़ा किया था। उन्होंने गत मंगलवार को सद्दाम हुसैन और मुअम्मर गद्दाफी का जिक्र करते हुए कहा कि ‘वो भी चुनाव कराते थे, लोग वोट देते थे लेकिन कोई संस्थागत ढ़ांचा नहीं था जो उस वोट की सुरक्षा कर पाए।’ उन्होंने यह भी कहा था कि भाजपा के नेता संसद में उनसे कहते हैं कि उनको किसी भी मुद्दे पर खुलकर बोलने की आजादी नहीं है। हिन्दुस्थान समाचार/अजीत

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

LPG Crisis: भारत में कब-कब आया LPG गैस संकट? जानिए 2026 से पहले कब-कब लोगों को हुई गैस की किल्लत

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते...

Chaitra Navratri 2026: घटस्थापना मुहूर्त, पूजा विधि और नौ दिन की त्योहार की पूरी जानकारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म का सबसे पवित्र और...

भारत में क्या है इच्छा मृत्यु की प्रक्रिया? विदेशों से कितनी अलग है पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बुधवार 11 मार्च को सुप्रीम कोर्ट...

बॉक्स ऑफिस पर The Kerala Story 2 का रहा अच्छा प्रदर्शन, जानिए कलेक्शन रिपोर्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी 2: गोज...

कीर्ति आजाद के बेतुके बयान पर भड़के भारतीय क्रिकेट के बड़े दिग्गज, हरभजन ने भी जमकर लताड़ लगाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। न्यूजीलैंड को परास्त करके टी20 विश्व...

Gas Supply Crisis: कहीं गैस बुकिंग ठप तो कहीं लंबी लाइनें, कई शहरों में LPG को लेकर बढ़ी परेशानी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मध्य पूर्व में जारी तनाव...