back to top
26.2 C
New Delhi
Monday, April 6, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

सामुदायिक रेडियो स्टेशन योग दिवस से संबंधित संदेश लगातार प्रसारित करें : केंद्र

नई दिल्ली, 19 अप्रैल (आईएएनएस)। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (आईडीवाई) 2022 आजादी के अमृत महोत्सव वर्ष में पड़ रहा है। सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने देश भर के सामुदायिक रेडियो स्टेशनों से इससे संबंधित संदेशों को लगातार प्रसारित करने के लिए कहा है। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस हर साल 21 जून को मनाया जाता है। सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने जारी एक एडवाइजरी में कहा कि आईडीए 2022, आजादी के अमृत महोत्सव वर्ष में पड़ रहा है। इस साल आईडीवाई का फोकस इंडिया ब्रांडिंग पर होगा। साथ ही सीमाओं के पार व्यापक प्रचार पर भी। मंत्रालय ने कहा कि सामुदायिक रेडियो स्टेशन जमीनी स्तर पर सूचना के प्रसार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। आयुष मंत्रालय के सलाहकार ने कहा, इसलिए, सभी सक्रिय सामुदायिक रेडियो स्टेशनों को आईडीवाई 2022 से संबंधित संदेशों को लगातार प्रसारित करने की सलाह दी जाती है। योग आधारित संदेश प्रसारित करंे। राज्यों, जिलों और ब्लॉक प्रशासन द्वारा आयोजित गतिविधियों की नियमित कवरेज करें। सरकार 7 अप्रैल से राष्ट्रीय राजधानी में लाल किले पर योग उत्सव का आयोजन कर रही है और इसी दिन से अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारी शुरू हो गई। योग उत्सव में केंद्रीय आयुष मंत्री, सबार्नंद सोनोवाल ने कहा था, मंत्रालय ने प्रमुख भारत ब्रांडिंग के साथ 75 विरासत स्थलों पर योग प्रदर्शन की योजना बनाई है और सूर्य की गति के साथ दुनिया भर में आईडीवाई के कार्यक्रमों को प्रसारण करने की भी योजना बनाई है। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के वन सन, वन अर्थ अभियान से जुड़ा है। दिसंबर 2014 में, संयुक्त राष्ट्र ने योग के कई लाभों के बारे में दुनिया भर में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से 21 जून को आईवाईडी के रूप में घोषित किया। आईडीवाई की स्थापना का मसौदा प्रस्ताव भारत द्वारा प्रस्तावित किया गया था और रिकॉर्ड 175 सदस्यीय राज्यों द्वारा इसका समर्थन किया गया था। –आईएएनएस पीके/एसकेपी

Advertisementspot_img

Also Read:

भारत-मलेशिया के बीच ‘इकोनॉमिक कॉरिडोर’ तैयार! PM मोदी ने निवेश और UPI के जरिए बुनी नई कूटनीति

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कुआलालंपुर में मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम के साथ भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बड़ा ऐलान...
spot_img

Latest Stories

आभा का मतलब – Abha Name Meaning

Abha Name Meaning – आभा नाम का मतलब :...

जानिए बॉलीवुड की इन हसीनाओं का फिटनेस राज, इस प्रकार अपने आपको रखती हैं फिट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। फिल्म जगत में अक्सर देखा...

Credit Card tips: क्रेडिट कार्ड यूज करते समय न करें ये गलतियां, वरना बढ़ सकता है कर्ज का बोझ

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आज के समय में क्रेडिट कार्ड...

RCB vs CSK Live Streaming: कब, कहां और कैसे देखें हाई-वोल्टेज मुकाबला, यहां जानें पूरी डिटेल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आज के दिन के डबल हेडर...

SRH vs LSG: हेड-टू-हेड में किसका दबदबा? आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵