back to top
22.1 C
New Delhi
Monday, March 30, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कोचिंग गुरु अवध ओझा AAP में हुए शामिल, अरविंद केजरीवाल की मौजूदगी में ली पार्टी की सदस्यता

प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराने वाले अवध ओझा आप में शामिल हो गए हैं। उन्होंने अरविंद केजरीवाल की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ली।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराने वाले अवध ओझा ने बड़ा फैसला लिया है। वह आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए हैं। अवध ओझा को आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता दिलाई। अवध ओझा को AAP में शामिल करते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अवध ओझा दिल्ली की शिक्षा क्रांति से ही प्रभावित होकर आज शाम को आम आदमी पार्टी का हिस्सा बन रहे हैं। अरविंद केजरीवाल ने अपनी बात जारी रखते हुए कहा कि हमारे प्रयासों को आगे बढ़ाने के लिए अवध ओझा का AAP परिवार में स्वागत है। 

“मेरा मुख्य फोकस शिक्षा के क्षेत्र में विकास करना ही होगा”

प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराने वाले टीचर अवध ओझा ने आम आदमी पार्टी में शामिल होते हुए कहा कि मेरा इस पार्टी से जुड़ने का मकसद शिक्षा क्षेत्र का विकास करना है। अवध ओझा ने अपनी बात जारी रखते हुए कहा कि अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया ने उन्हें राजनीति में आकर शिक्षा के क्षेत्र के लिए काम करने का मौका दिया है। अवध ओझा ने आगे कहा कि यह उनकी राजनीति करियर की शुरुआत है। उनका मुख्य फोकस शिक्षा के क्षेत्र में विकास करना ही होगा।   

बता दें कि अवध ओझा उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले से ताल्लुक रखते हैं। वह UPSC की तैयारी कर रहे छात्रों को पढ़ाते हैंं। वह UPSC की तैयारी कर रहे छात्रों के बीच ओझा सर के नाम से लोकप्रिय हैं। उनका पूरा नाम अवध प्रताप ओझा है। अवध ओझा की शुरुआती शिक्षा उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले से ही हुई। उन्होंने अपनी स्नातक की पढाई गोंडा के फातिमा इंटर कॉलेज से पूरी की थी।    

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर सभी नेताओं ने कमर कसी

देश की राजधानी दिल्ली में विधानसभा चुनाव फरवरी 2025 में होंगे, जिसको लेकर सभी राजनीतिक पार्टियों ने अभी से अपनी कमर कस ली है। भारतीय जनता पार्टी हो, या फिर कांग्रेस और आम आदमी पार्टी, सभी दलों के नेताओं ने दिल्ली की जनता से संपर्क करना शुरू कर दिया है।

Advertisementspot_img

Also Read:

बसपा को 19 साल से नहीं मिला 20 हजार से ज्यादा चंदा, ADR रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा, जानिए BJP को कितना मिला चंदा

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश की राजनीति में फंडिंग को लेकर एक चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है। Association for Democratic Reforms (ADR) की रिपोर्ट...
spot_img

Latest Stories

Gold & Fuel Price Today: हफ्ते की शुरुआत में सोना-चांदी सस्ता, पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें जारी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। सप्ताह के पहले दिन सोमवार को...

Travel Tips: पार्टनर को दें सरप्राइज, लेकर जाएं इन जगहों पर मिलेगा सुकून

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अगर आप अपने पार्टनर के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵