नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को अयोध्या से ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान की शुरुआत की। इस मौके पर उन्होंने पौधारोपण किया और पूरे प्रदेश को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस मेगा वृक्षारोपण अभियान में सरकार ने एक ही दिन में 37 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य रखा है।
“हर परिवार लगाए एक पेड़” – सीएम योगी की अपील
सीएम योगी ने लोगों से भावुक अपील करते हुए कहा कि”हर नागरिक अपनी मां या किसी प्रियजन के नाम पर एक पौधा जरूर लगाए। यह सिर्फ पर्यावरण के लिए नहीं, बल्कि हमारे भावनात्मक जुड़ाव और सामाजिक जिम्मेदारी का प्रतीक है।” उन्होंने कहा कि “एक पेड़ सिर्फ हरियाली नहीं देता, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को सुरक्षित भविष्य भी देता है।
बच्चे, बुजुर्ग और आम लोग हुए शामिल
इस अभियान में स्कूली बच्चों, बुजुर्ग महिलाओं, कॉलेज के छात्रों और जनप्रतिनिधियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। अयोध्या, लखनऊ, गोरखपुर समेत सभी जिलों में जगह-जगह पौधे लगाए गए। “वृक्ष लगाओ, जीवन बचाओ” के नारों से माहौल गूंज उठा। सरकार ने हर लगाए गए पौधे की देखभाल और निगरानी के लिए जियो टैगिंग की व्यवस्था की है। इसके ज़रिए हर पौधे की लोकेशन रिकॉर्ड की जा रही है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि पौधा सही से बढ़ रहा है या नहीं। सरकारी आंकड़ों के अनुसार, अभी तक पूरे प्रदेश में 14.80 करोड़ पौधे लगाए जा चुके हैं। योगी सरकार का लक्ष्य है कि यह आंकड़ा जल्द ही 37 करोड़ तक पहुंच जाए। यह अभियान अब एक जन आंदोलन बनता जा रहा है।
महिलाओं की सुरक्षा पर सख्त सीएम योगी, बोले – “बलरामपुर का जल्लाद गिरफ्तार”
“हिंदू बहन-बेटियों की इज्जत के साथ खेलने वालों को नहीं बख्शेंगे”, सीएम का सख्त संदेश आज़मगढ़ में कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा, “हमने बलरामपुर में उस अपराधी को गिरफ्तार किया जो महिलाओं की गरिमा के साथ खिलवाड़ करता था। वह पैसों में सौदेबाज़ी करता था। ऐसे राष्ट्र विरोधी और समाज विरोधी तत्वों को चकनाचूर करके रहेंगे। हम समाज को टूटने नहीं देंगे।





