back to top
24.1 C
New Delhi
Monday, March 23, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

विधानसभा में अखिलेश यादव पर गरजे CM योगी बोले–पहले गुंडे चलाते थे सरकार, अब यूपी में न दंगा न कर्फ्यू…सब चंगा

योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश विधानसभा में जोरदार संबोधन देते हुए कहा कि राज्य की तस्वीर पूरी तरह बदल चुकी है। उन्होंने कहा कि पहले यूपी को अराजकता और दंगों के लिए जाना जाता था।

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Yogi Adityanath ने उत्तर प्रदेश विधानसभा में जोरदार संबोधन देते हुए कहा कि राज्य की तस्वीर पूरी तरह बदल चुकी है। उन्होंने कहा कि पहले यूपी को अराजकता और दंगों के लिए जाना जाता था, लेकिन आज प्रदेश ‘उपद्रव प्रदेश’ से उत्सव प्रदेश बन गया है। मुख्यमंत्री ने कहा, “यूपी में अब न दंगा है, न कर्फ्यू अब सब चंगा है।

‘वन डिस्ट्रिक्ट वन माफिया’ से ‘रूल ऑफ लॉ’ तक

सीएम योगी ने पिछली सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि 2017 से पहले प्रदेश में ‘वन डिस्ट्रिक्ट वन माफिया’ का राज था। गुंडे और माफिया समानांतर सरकार चलाते थे। उन्होंने दावा किया कि उनकी सरकार ने ‘रूल ऑफ लॉ’ स्थापित किया है और अब प्रदेश ‘फियर जोन’ से फेथ जोन में बदल चुका है।

‘फेस्टिव और टेम्पल इकोनॉमी’ का जिक्र

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज प्रदेश में धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजनों के कारण अर्थव्यवस्था मजबूत हो रही है। उन्होंने बताया कि Magh Mela में पहले कुछ लाख लोग आते थे, लेकिन अब करोड़ों श्रद्धालु पहुंच रहे हैं क्योंकि लोगों को व्यवस्था और सुरक्षा पर भरोसा है। साथ ही उन्होंने Ayodhya, Prayagraj और Varanasi में बढ़ते पर्यटन और निवेश का भी जिक्र किया। सीएम योगी ने कहा कि डबल इंजन सरकार के प्रयासों से 6 करोड़ से अधिक लोग बहुआयामी गरीबी से बाहर आए हैं। उन्होंने साफ किया कि इन लोगों को राशन, स्वास्थ्य और अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ मिलता रहेगा।

पुलिस भर्ती और महिला सशक्तिकरण

मुख्यमंत्री ने बताया कि 2017 के बाद से पुलिस में 2 लाख 19 हजार भर्तियां निकाली गईं, जिनमें 20 प्रतिशत महिलाएं हैं। उन्होंने कहा कि 2017 में यूपी पुलिस में लगभग 10 हजार महिला कर्मी थीं, जो अब बढ़कर 44 हजार से ज्यादा हो गई हैं। फॉरेंसिक लैब की संख्या 2 से बढ़ाकर 12 कर दी गई है और 6 अन्य निर्माणाधीन हैं। सीएम योगी ने विपक्ष, खासकर Samajwadi Party पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ लोग राष्ट्रगीत और राष्ट्रगान का सम्मान नहीं करते। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री Narendra Modi द्वारा ‘वंदे मातरम को अनिवार्य किए जाने का फैसला सराहनीय है। साथ ही उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने बहराइच में महाराजा सुहेलदेव के नाम पर स्मारक बनवाया है।

TTT मॉडल से बदला यूपी

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश अब बीमारू राज्य नहीं रहा। अब यह TTT यानी टेक्नोलॉजी, ट्रस्ट और ट्रांसफॉर्मेशन का प्रतीक बन चुका है। उन्होंने कहा कि यह 9 साल की यात्रा अपराध से अनुशासन और कर्फ्यू से कानून तक पहुंचने की यात्रा है। अपने संबोधन के अंत में सीएम योगी ने मशहूर शायर Mirza Ghalib का शेर पढ़ते हुए कहा,“उम्र भर गालिब ये भूल करता रहा, धूल चेहरे पर थी और आईना साफ करता रहा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने भाषण में कानून-व्यवस्था, विकास, निवेश और सांस्कृतिक पहचान को सरकार की बड़ी उपलब्धि बताया। वहीं विपक्ष पर भी जमकर हमला बोला। अब देखना होगा कि आने वाले समय में इन दावों का जमीनी असर किस तरह दिखाई देता है।

Advertisementspot_img

Also Read:

मंच पर फूट-फूट कर रो पड़े संजय निषाद, क्या छोड़ेंगे BJP का साथ? जानिए सपा में जाने को लेकर खुद ही कैसे साफ की...

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश की राजनीति में उस वक्त हलचल मच गई जब संजय निषाद का गोरखपुर रैली में रोते हुए वीडियो सामने...
spot_img

Latest Stories

Purple Cap Winners: गेंदबाजों की बादशाहत का प्रतीक, जानिए किन भारतीयों ने मचाया धमाल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में जहां...

200MP कैमरे वाला Samsung Galaxy S25 Ultra हुआ सस्ता, Flipkart पर मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट, जानिए कितनी होगी बचत?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अगर आप नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन खरीदने...

Shiv Thakare ने जीता The 50 का खिताब, फैन को मिली प्राइज मनी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। 'द 50 शो' (The 50)...

Stock Market Today: हफ्ते की पहले दिन गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, Sensex 1400 अंक टूटा; nifty भी फिसला

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। सोमवार, 23 मार्च को भारतीय शेयर...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵