back to top
25.1 C
New Delhi
Thursday, March 12, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

SYL नहर मुद्दे पर CM भगवंत मान का बड़ा बयान, कहा-पंजाब की नदियां सूख गई हैं, दूसरों को देने के लिए पानी नहीं

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने एक बार फिर सतलुज-यमुना लिंक नहर मुद्दे पर कड़े तेवर के साथ अपनी सख्त भूमिका सामने रखी है।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने एक बार फिर सतलुज-यमुना लिंक नहर मुद्दे पर कड़े तेवर के साथ अपनी सख्त भूमिका सामने रखी है। CM भगवंत मान ने नदी में राज्य के ‘वैध’ हिस्से की मांग करते हुए कहा कि, दूसरों को देने के लिए एक बूंद भी पानी नहीं है। उन्होंने पाकिस्तान सिंधु जल संधि पर भी बयान दिया। उन्होंने कहा कि पंजाब के पास दूसरों को देने के लिए पानी की एक बूंद भी नहीं है और सिंधु नदी में राज्य को उसका वैध हिस्सा मिलना चाहिए। 

श्रम शक्ति भवन में आयोजित एक उच्चस्तरीय बैठक में भाग लेते हुए सीएम ने साफ कहा कि पंजाब के जल संसाधनों की स्थिति बहुत गंभीर है जिसे लेकर अंतरराष्ट्रीय मानदंडों के अनुसार फिर से मूल्यांकन करने की जरूरत है। मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा जारी बयान के अनुसार, भगवंत मान ने SYL की जगह यमुना-सतलुज लिंक नहर की संभावनाओं पर भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि, पंजाब की अधिकांश नदियां सूख चुकी हैं। भूजल स्तर भी लगातार गिरता जा रहा है। ऐसे में प्रदेश की सिंचाई और पेयजल जरूरतों को पूरा करने के लिए राज्य को अधिक जल की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि, पंजाब का जो सीमित जल है वो फिलहाल किसानों को दिया जा रहा है। 

सीएम मान ने भी कहा कि, पंजाब की नाजुक जल स्थिति को देखते हुए अब राज्य के हिस्से के पानी में कोई कटौती स्वीकार नहीं की जा सकती। उन्होंने केंद्र से मांग की पानी की उपलब्धता को लेकर अंतरराष्ट्रीय मानदंडों के अनुसार दोबारा मूल्यांकन कराया जाए। जिसमें उन्होनें जोर दिया कि पंजाब किसी भी परिस्थिति में अपने सीमित जल स्रोतों में से अन्य राज्यों को पानी नहीं दे सकता। 

पाकिस्तान के साथ सिंधु जल संधि पर भी दिया बयान

सीएम मान ने पाकिस्तान के साथ सिंधु जल संधि को लेकर भी बड़ा बयान दिया है, उन्होंने कहा कि, अगर इस संधि का निलंबन होता है तो, इससे मिलने वाले अवसरों का उपयोग पंजाब की जल आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए किया जाना चाहिए। जिसमें सीएम ने सुझाव दिया कि सिंधु, झेलम और चिनाब जैसी नदियों से पानी लाने के प्रयास किए जाएं, ताकि राज्य की बढ़ती मांगों को संतुलित किया जा सके। और इससे जल आपूर्ति भी बहाल रहेगी और संतुलन बना रहेगा।

Advertisementspot_img

Also Read:

पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले इन समुदायों में पकड़ बनाएगी AAP, सरकार में बन सकते हैं दो डिप्टी सीएम

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । पंजाब में विधानसभा चुनाव से पहले सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। आम आदमी पार्टी (AAP) की मोगा...
spot_img

Latest Stories

LPG Crisis: भारत में कब-कब आया LPG गैस संकट? जानिए 2026 से पहले कब-कब लोगों को हुई गैस की किल्लत

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते...

Chaitra Navratri 2026: घटस्थापना मुहूर्त, पूजा विधि और नौ दिन की त्योहार की पूरी जानकारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म का सबसे पवित्र और...

भारत में क्या है इच्छा मृत्यु की प्रक्रिया? विदेशों से कितनी अलग है पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बुधवार 11 मार्च को सुप्रीम कोर्ट...

बॉक्स ऑफिस पर The Kerala Story 2 का रहा अच्छा प्रदर्शन, जानिए कलेक्शन रिपोर्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी 2: गोज...

कीर्ति आजाद के बेतुके बयान पर भड़के भारतीय क्रिकेट के बड़े दिग्गज, हरभजन ने भी जमकर लताड़ लगाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। न्यूजीलैंड को परास्त करके टी20 विश्व...

Gas Supply Crisis: कहीं गैस बुकिंग ठप तो कहीं लंबी लाइनें, कई शहरों में LPG को लेकर बढ़ी परेशानी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मध्य पूर्व में जारी तनाव...