back to top
23.1 C
New Delhi
Friday, March 27, 2026
[test_ok] [pincode_search_ui]
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

मप्र को कचरा मुक्त शहर बनाने स्वच्छ प्रतिष्ठानों का होगा सम्मान

भोपाल, 13 फरवरी (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में प्रतिष्ठानों को भी स्वच्छता के मापदंड में अव्वल बनाने के लिए स्वच्छ प्रतिष्ठान सर्वेक्षण अभियान चलाया गया है। इस अभियान में चयनित प्रतिष्ठानों को सोमवार को सम्मानित किया जाएगा। नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेंद्र सिंह ने बताया है कि स्वच्छ सर्वेक्षण-2022 में सभी शहरों को कचरा मुक्त बनाने और कचरा मुक्त शहरों की स्टार रेटिंग में सभी नगर निगमों को पांच-स्टार और अन्य नगरीय निकायों को तीन-स्टार दिलाने के लक्ष्य को पूर्ण करने के लिए 26 जनवरी से 15 दिवसीय स्वच्छ प्रतिष्ठान सर्वेक्षण अभियान शुरू किया गया था। शहर में स्थित प्रतिष्ठानों में निजी एवं शासकीय कार्यालय, बैंक, छोटी-बड़ी दुकानें, शो-रूम, अस्पताल, क्लीनिक, होटल, रेस्टोरेंट, स्कूल आदि शामिल हैं। स्वच्छता की शब्दावली में इन्हें बल्क वेस्ट जनरेटर कहा जाता है। इनके बीच ही स्वच्छ प्रतिस्पर्धा की गयी। सर्वेक्षण का मुख्य उद्देश्य प्रतिष्ठानों को स्वच्छता और कचरा प्रबंधन के लिए प्रोत्साहित करना था। स्वच्छ प्रतिष्ठान सर्वेक्षण में अलग-अलग श्रेणी में रैकिंग की गई। इसमें स्वच्छ पाठशाला, स्वास्थ्य सुविधाएँ, होटल एवं रेस्टोरेंट, कार्यालय, हॉकर्स जोन और स्वच्छ बाजार की श्रेणी शामिल की गईं।नगरीय निकायों में स्थित प्रतिष्ठानों को सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से सूचना दी गयी। प्रतिष्ठानों की रैंकिंग 300 अंकों की हुई। बताया गया है कि विजेता प्रतिष्ठान को निकाय द्वारा सिम्बल ऑफ क्लीनलीनेस सम्मान से नवाजा जायेगा। इसके अलावा चयनित प्रतिष्ठानों को राज्य स्तरीय टीम के अवलोकन के बाद राज्य स्तरीय पुरस्कारों के लिए भी नामांकित किया जायेगा। –आईएएनएस एसएनपी/आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

छुट्टी रद्द होते ही GenZ कर्मचारी का अनोखा रिएक्शन, एयरपोर्ट से बोलीं- अब 10 दिन बाद ही खुलेगा लैपटॉप

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोचिए, आप फ्लाइट पकड़ने ही वाले हों और तभी ऑफिस से मैसेज आए कि आपकी छुट्टियां रद्द कर दी गई...
spot_img

Latest Stories

विएन नाम का मतलब-Vien Name Meaning

Meaning of Vien / विएन नाम का मतलब: Complete/पूर्ण Origin...

28 या 29 मार्च कब रखा जाएगा कामदा एकादशी का व्रत? जानें सही तारीख और पूजा विधि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म में एकादशी व्रत...

Free Legal Aid: मुफ्त में मिलेगा वकील और कानूनी मदद, जानिए कैसे उठाएं इस सरकारी सुविधा का फायदा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। न्याय का अधिकार हर किसी व्यक्ति...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵