back to top
23.1 C
New Delhi
Tuesday, March 31, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

चित्तौड़गढ़ विस्फोटक बरामदगी मामला : एनआईए ने मप्र में 11 जगहों पर छापेमारी की

नई दिल्ली, 7 मई (आईएएनएस)। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में विस्फोटकों की बरामदगी से संबंधित मामले में मध्य प्रदेश के रतलाम जिले में 11 स्थानों पर छापेमारी की। यह मामला 30 मार्च को चित्तौड़गढ़ के निम्बाहेड़ा के वंडर चौराहा में तीन आरोपियों जुबैर, सैफुल्ला उर्फ सैफू खान और अल्तमश खान को विस्फोटक और अन्य आईईडी बनाने की सामग्री के साथ गिरफ्तार करने से संबंधित है। प्रारंभ में, इस संबंध में राजस्थान के चित्तौड़गढ़ के निम्बाहेड़ा सदर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी और बाद में 20 अप्रैल को एनआईए ने जांच अपने हाथ में ले ली। जांच के दौरान तीन आरोपियों इमरान खान, आमीन खान उर्फ अमीन पवाड़ा, मोहम्मद आमीन पटेल उर्फ आबिद को 3 अप्रैल को गिरफ्तार किया गया था और आरोपी मजहर खान को मामले में 7 अप्रैल को गिरफ्तार किया गया था। संदिग्धों के परिसरों में की गई तलाशी के दौरान इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों और दस्तावेजों सहित आपत्तिजनक सामग्री जब्त की गई। मामले में आगे की जांच जारी है। –आईएएनएस एसकेके/आरएचए

Advertisementspot_img

Also Read:

छुट्टी रद्द होते ही GenZ कर्मचारी का अनोखा रिएक्शन, एयरपोर्ट से बोलीं- अब 10 दिन बाद ही खुलेगा लैपटॉप

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोचिए, आप फ्लाइट पकड़ने ही वाले हों और तभी ऑफिस से मैसेज आए कि आपकी छुट्टियां रद्द कर दी गई...
spot_img

Latest Stories

Dry Days: अप्रैल में शराब प्रेमियों के लिए झटका! इन तारीखों पर बंद रहेंगी शराब की दुकानें

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप अप्रैल 2026 में पार्टी...

तनय नाम का मतलब-Tanay Name Meaning

Tanay Name Meaning -तनय नाम का मतलब: पुत्र /Son Origin...

इस Hanuman Jayanti भगवान को लगाएं ‘बेसन के लड्डुओं’ का भोग, ये रही खास रेसिपी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हनुमान जयंती (Hanuman Jayanti) का...

PMKVY क्या है? जानें योग्यता, जरूरी दस्तावेज और आवेदन की पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। PMKVY एक कौशल प्रशिक्षण योजना है...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵