back to top
22.1 C
New Delhi
Sunday, March 22, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस का BJP पर वार! पूर्व CM भूपेश बघेल बोले- सरकार रायपुर से नहीं, अहमदाबाद से चल रही है

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के नेता भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल की गिरफ्तारी को लेकर कांग्रेस ने मंगलवार को राज्यभर में चक्काजाम और आर्थिक नाकेबंदी की।

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के नेता भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल की गिरफ्तारी को लेकर कांग्रेस ने मंगलवार को राज्यभर में चक्काजाम और आर्थिक नाकेबंदी की। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नेशनल और स्टेट हाईवे पर मालवाहक वाहनों को रोककर बीजेपी सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

भूपेश बघेल का बड़ा बयान

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस कार्रवाई को राजनीतिक प्रतिशोध करार देते हुए कहा:”आज छत्तीसगढ़ की सरकार रायपुर से नहीं, अहमदाबाद से चलाई जा रही है। पूरी सरकार अडानी के लिए काम कर रही है। उन्होंने यह भी कहा कि अगर उनके कार्यकाल में जंगलों की कटाई हुई होती, तो 18 महीने बाद भी अब तक एक भी FIR क्यों नहीं दर्ज हुई?

कहां-कहां हुआ चक्काजाम?

कांग्रेस ने पूरे राज्य में अलग-अलग जगहों पर वरिष्ठ नेताओं के नेतृत्व में चक्काजाम किया। कुछ प्रमुख स्थान इस प्रकार रहे रायपुर मैग्नेटो मॉल के पास गिरीश दुबे, विधानसभा रोड नारायण कुर्रे और पप्पू बंजारे, साकरा दिलबाग ढाबा के पास सांसद छाया वर्मा और अनीता शर्मा, अभनपुर रसनी के पास पूर्व विधायक शिवकुमार डहरिया, आरंग दीनदयाल उपाध्याय चौक प्रवक्ता शैलेश नितिन त्रिवेदी, तिल्दा आजाद चौक सौरभ मिश्रा, बुडेरा खरोरा स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ता कांग्रेस ने साफ किया है कि यह आंदोलन शांतिपूर्ण होगा और सिर्फ मालवाहक भारी वाहनों ट्रक, कंटेनर आदि को रोका जाएगा। कार, बस, जीप, बाइक और एम्बुलेंस जैसी सवारी गाड़ियों को नहीं रोका जाएगा, ताकि आम जनता को परेशानी न हो।

आंदोलन का उद्देश्य क्या है?

कांग्रेस का कहना है कि चैतन्य बघेल की गिरफ्तारी भाजपा सरकार द्वारा केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग का उदाहरण है। उनका आरोप है कि विपक्ष की आवाज दबाने और राजनीतिक दबाव बनाने के लिए यह कदम उठाया गया है। आज ही चैतन्य बघेल की ED रिमांड पूरी हो रही है। ईडी दोपहर के बाद उन्हें विशेष अदालत में पेश कर सकती है और रिमांड बढ़ाने की मांग कर सकती है। छत्तीसगढ़ की राजनीति में भूपेश बघेल के बेटे की गिरफ्तारी से नया बवाल खड़ा हो गया है। कांग्रेस इसे राजनीतिक बदले की कार्रवाई बता रही है, जबकि भाजपा सरकार पर अहमदाबाद से शासन चलाने का आरोप लगा रही है। अब सबकी नजरें कोर्ट में चैतन्य की पेशी और कांग्रेस के अगले कदम पर टिकी हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

West Bengal Assembly Election 2026: TMC के लिए साख का सवाल बन रही है मुर्शिदाबाद सीट, पक्ष में नहीं रहे हैं चुनावी आंकड़े

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। West Bengal Assembly Election की 294 विधानसभा सीटों में से मुर्शिदाबाद विधानसभा सीट कई मायनों में अहम है, विशेषकर सत्तारूढ पार्टी...
spot_img

Latest Stories

Google में नौकरी पाना है आसान, इस प्रॉसेस को फॉलो करेंगे तो इंटर्नशिप पर बरसेंगे लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Google जैसी बड़ी और वैश्विक कंपनी...

असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते हैं लेकिन नहीं पता UGC NET दें या CSIR NET? जानिए दोनों में क्या है अंतर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जो छात्र असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते...

IPL में अब कभी दिखाई नहीं देंगी ये टीमें, कभी आईपीएल में बोलती थी तूती

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League (IPL) दुनिया की...

26 या 27 मार्च, किस दिन मनाई जाएगी रामनवमी, जानें तिथि और शुभ मुहूर्त

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। पौराणिक कथाओं के अनुसार, चैत्र...

बार-बार हो रहा है डैंड्रफ, तो इन बातों को न करें नजरअंदाज

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अगर आपको बार-बार डैंड्रफ का...

Ravivar Mantra: आज रविवार के दिन इन मंत्रों का करें जाप, सूर्य भगवान हर मनोकामना करेंगे पूरी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रविवार के दिन सूर्य भगवान...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵