back to top
25.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Maharashtra: छगन भुजबल और अजित पवार में दरार! अचानक शरद पवार से मिलने उनके आवास पर पहुंचे छगन भुजबल

छगन भुजबल अचानक से शरद पवार से मिलने उनके आवास पर पहुंच गए। बताया जा रहा है कि छगन भुजबल और अजित पवार में राज्यसभा चुनाव के बाद से ही सब ठीक नहीं चल रहा है। अब भुजबल के पाला बदलने के कयास लग रहे हैं।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। महाराष्ट्र में राजनीतिक माहौल उस समय गर्म हो गया जब महाराष्ट्र सरकार के मंत्री छगन भुजबल राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (अजित पवार) से नाराजगी के बाद राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार) के प्रमुख शरद पवार से मिलने उनके आवास पर पहुंच गए। छगन की अचानक से शरद पवार से मिलने के बाद अब अटकलों का बाजार गर्म हो गया है। 

सोमवार को अचानक सिल्वर ओक पहुंचे भुजबल

जानकारी के मुताबिक छगन भुजबल अचानकर सोमवार को शरद पवार के निवास स्थान सिल्वर ओक पहुंचे। बताया जा रहा है कि भुजबल ने इस मुलाकात के लिए समय नहीं लिया था। अब कयास लगाये जा रहे हैं कि छगन भुजबल पाला बदल सकते हैं। हालांकि इस मुलाकात पर ना तो शरद पवार और ना ही छगन भुजबल ने कोई बयान दिया है।

क्यों नाराज चल रहे छगन भुजबल?

दरअसल राज्यसभा चुनाव में पार्टी ने अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार को उम्मीदवार घोषित कर दिया। जिसके बाद छगन भुजबल नाराज हो गए। सुनेत्रा पवार को लोकसभा चुनाव में भी NCP (अजित पवार) के टिकट पर बारामती सीट से चुनावी मैदान में उतारा गया था। हालांकि उन्हें सुप्रिया सुले ने हरा दिया था।

कुछ दिन पहले ही शरद पवार पर बोला था हमला

एक दिन पहले ही छगन भुजबल ने शरद पवार पर जमकर हमला बोला था। उन्होंने आरक्षण के मुद्दे पर सीएम एकनाथ शिंदे की ओर से बुलाई गई सर्वदलीय बैठक से महा विकास अघाड़ी के किनारे करने को लेकर शरद पवार पर निशाना साधा था। उन्होंने कहा था कि बारामती से फोन आने के बाद महा विकास अघाड़ी नेता बैठक में शामिल नहीं हुए। अब छगन भुजबल ने शरद पवार से मिलकर महाराष्ट्र की राजनीति में तूफान ला दिया है। 

शरद पवार के करीबियों में होती थी भुजबल की गिनती

बता दें कि छगन भुजबल की गिनती कभी शरद पवार के करीबियों में होती थी। अजित पवार की अगुवाई में हुई पार्टी में बगावत के बाद NCP दो धड़ों में बंट गई थी। भुजबल भी बागी गुट में शामिल थे। भुजबल का नाम NCP के उन नेताओं में भी था जिन्हें महाराष्ट्र सरकार में मंत्री पद की शपथ दिलाई गई थी।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें :- www.raftaar.in 

Advertisementspot_img

Also Read:

अजित पवार प्लेन क्रैश के बाद गरमाई महाराष्ट्र की राजनीति, FIR की मांग को लेकर बारामती थाने पहुंचे रोहित पवार

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। महाराष्ट्र के पूर्व उपमुख्यमंत्री Ajit Pawar के प्लेन क्रैश में निधन के बाद राज्य की सियासत गरमा गई है। इस हादसे...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...