back to top
25.1 C
New Delhi
Thursday, March 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

हनुमान चालीसा पाठ के दौरान बवाल, बुरहानपुर में दो समुदायों के बीच झड़प, पुलिस हिरासत में 7 आरोपी

एमपी के बुरहानपुर जिले में हनुमान चालीसा पाठ के दौरान बवाल मच गया है। इस दौरान दो समुदाय आपस में भिड़ गए। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। पुलिस ने 7 लोगों को हिरासत में लिया।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले के पुलिस थाना लालबाग थाना क्षेत्र के बिरोदा गांव में रविवार रात आठ बजे के करीब गणेश विसर्जन जूलुस के दौरान बवाल मच गया। यहां हनुमान चालीसा का पाठ के दौरान पत्थर और झड़प की घटना सामने आई है। जिसके बाद पूरे इलाके में तनावपूर्ण स्थिति बन गई। मामला समाने आने के बाद पुलिस बल की तैनाती की गई है। 

हनुमान चालीसा पाठ के दौरान झड़प, 7 घायल

बता दें कि, बीते दिन गणेश विसर्जन के दौरान हनुमान चालीसा के पाठ के दौरान दो समुदायों के बीच विवाद भड़क गया। पथराव में 7 लोग घायल हुए, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने मौके पर बड़ी संख्या में बल तैनात कर 7 आरोपियों को हिरासत में लिया।

बिरोदा गांव में गणेश विसर्जन के दौरान हंगामा

बिरोदा गांव में चांद ग्रहण के चलते सोमवार को एक गणेश प्रतिमा के विसर्जन के दौरान पंडाल के सामने हनुमान चालीसा का आयोजन किया गया। चालीसा समाप्त होते ही अचानक पथराव शुरू हो गया, जिससे गांव में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर पुलिस पहुंची और स्थिति को काबू में किया।

इस दौरान, दो समुदाय कुछ समय के लिए आमने-सामने आ गए। बताया जा रहा है कि, झड़प में आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हुए, जिन्हें तुरंत इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति काबू में की और मामले की जांच शुरू कर दी।

थाने पहुंची स्थानीय बीजेपी विधायक 

मामले की सूचना पर स्थानीय बीजेपी विधायक अर्चना चिटनीस भी पुलिस थाने पहुंची। विधायक ने दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। विधायक ने कहा कि, यह गांव पिछले साल भी ऐसे विवादों में आ चुका है तब भी दोषियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की। उन्होंने जोर देकर कहा कि न्याय का पहला सिद्धांत है दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए।

घटना के बाद जांच में जुटी पुलिस

घटना के बाद पुलिस पूरी तरह मुस्तैद हो गई है। पुलिस के अनुसार, गणेश विसर्जन के दौरान हनुमान चालीसा का पाठ किया जा रहा था, और जैसे ही पाठ समाप्त हुआ, कुछ असमाजिक तत्वों ने पथराव शुरू कर दिया। इससे अफरा-तफरी मच गई और दो समुदाय आमने-सामने आ गए।

आखिर क्‍यों हुई झड़प ?

घटना में कुछ लोग घायल हुए हैं, जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने 7 आरोपियों को हिरासत में लिया है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अन्य आरोपियों की पहचान कर उन्हें भी गिरफ्तार किया जाएगा। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि विवाद आखिर क्यों बढ़ा।

Advertisementspot_img

Also Read:

‘गाय, टोपी, टीका, पाकिस्तान…जैसे शब्द हटा दें तो भाजपा खत्म हो जाएगी’, ओवैसी की पार्टी के नेता का तीखा बयान

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला बोलते हुए ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के नेता अख्तरुल ईमान ने बड़ा बयान दिया...
spot_img

Latest Stories

…तो एक बार फिर RCB के नाम होने जा रहा है IPL 2026 का खिताब? दिग्गज खिलाड़ी ने कर दी भविष्यवाणी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। टी20 विश्व कप में विश्वविजेता बनने...

Anant Singh Bail: दुलारचंद हत्याकांड में जेल में बंद अनंत सिंह आएंगे बाहर, पटना HC ने जमानत दी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बिहार के मोकामा से बाहुबली विधायक...

Gold-Silver Rate: रिकॉर्ड हाई से औंधे मुंह गिरा सोने का भाव, चांदी भी जमकर टूटी, जानिए क्या है ताजा रेट

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। गुरुवार को सर्राफा बाजार में सोने...

केदारनाथ दर्शन के लिए जा सकेंगी Sara Ali Khan? मंदिर प्रबंधन ने कहा- ये मामला अलग है

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हर साल चारधाम यात्रा में...

Chaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के चमत्कार पर बनी ये फिल्में, नवरात्रि में जरूर देखें

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज नवरात्रि का पहला दिन...

रोज ट्रैवल के दौरान कैसे रखें स्किन का ध्यान? अपनाएं ये ट्रिक

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। ऑफिस के दौरान महिलाओं को...