back to top
21.1 C
New Delhi
Thursday, March 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

खंडवा में ईद-ए-मिलाद जुलूस पर बवाल, पाक आर्मी गीत और झंडे को लेकर मचा हंगामा, केस दर्ज

मध्य प्रदेश के खंडवा में ईद मिलादुन्नबी जुलूस के दौरान कथित तौर पर आपत्तिजनक गीत बजाए और झंडे लहराए गए। हिंदू संगठनों की आपत्ति के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । मध्य प्रदेश के खंडवा में जश्ने ईद मिलादुन्नबी जुलूस के दौरान कथित रूप से आपत्तिजनक गाने और झंडों को लेकर विवाद खड़ा हो गया। इस मामले की शिकायत लेकर हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता शुक्रवार रात खंडवा कोतवाली थाने पहुंचे और कार्रवाई की मांग की।

कार्यकर्ताओं का आरोप है कि मिलादुन्नबी के जुलूस के दौरान पाकिस्तान सेना से जुड़ा गीत बजाया गया और साथ ही कुछ आपत्तिजनक झंडे भी लहराए गए। इसे लेकर उन्होंने पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की।

कार्यकर्ताओं ने कहा कि, इस मामले में तत्काल कार्रवाई होनी चाहिए। हिंदू संगठनों की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ धार्मिक भावनाएं आहत करने का मामला दर्ज किया है। शुक्रवार रात खंडवा कोतवाली थाने पर हिंदू जागरण मंच समेत अन्य संगठनों के कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए पहुंचे और सख्त कदम उठाने की मांग की।

धारा 299, 223 BNS के तहत केस दर्ज

हिंदू जागरण मंच के जिला संयोजक माधव झा ने बताया कि शुक्रवार को शहर में निकाले गए ईद मिलादुन्नबी जुलूस के दौरान एक ऐसा गीत बजाया गया, जो पाकिस्तानी सेना से जुड़ा हुआ है। इसके अलावा, जुलूस में आपत्तिजनक झंडे भी फहराए गए, जिसे लेकर आपत्ति जताई गई है।

प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संज्ञान लिया है। हिंदू संगठन की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए धारा 299 और 223 (BNS) के तहत केस दर्ज कर लिया है। अब इस मामले की विस्तृत जांच जारी है।

धार्मिक भावनाएं आहत करने आरोप 

मिलादुन्नबी जुलूस में दो-तीन अज्ञात आरोपियों ने भगवा झंडे पर काले रंग से “इस्लाम जिंदाबाद” लिखकर सार्वजनिक स्थानों पर लहराया। इस घटना से हिंदू समाज की धार्मिक भावनाएं आहत हुईं और पुलिस ने मामला दर्ज किया।

जांच के बाद होगी कार्रवाई 

इस मामले में खंडवा सीएसपी अभिनव बारंगे ने कहा कि, हिंदू संगठनों का ज्ञापन मिला है। मामले की जांच चल रही है, सभी पक्षों से पूछताछ की जा रही है। विषय की जांच के उपरांत आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। अनियंत्रित स्थिति न बने, इसके लिए प्रशासन सख़्त निगरानी रखे हुए है।

Advertisementspot_img

Also Read:

CM मोहन यादव की माफी के बाद भी नहीं थमा सियासी ताप! कैलाश विजयवर्गीय बोले- ‘गलत बात पर गुस्सा लाजिमी’

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। मध्यप्रदेश विधानसभा का बजट सत्र गुरुवार को उस वक्त गरमा गया, जब संसदीय कार्य मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी...
spot_img

Latest Stories

वृत्तिका नाम का मतलब-Vrittika Name Meaning

Vrittika Name Meaning वृत्तिका नाम का मतलब : Light...

एक दिन में कितनी कमाई करती है भारत सरकार? जानिए सालभर की कमाई का पूरा हिसाब

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारत दुनिया की सबसे तेजी से...

सिर्फ 2 गेंदों में हैट्रिक? यह भारतीय गेंदबाज कर चुका है हैरतअंगेज कारनामा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 सीजन की शुरुआत होने...

Chaitra Navratri पर दिल्ली के इन जगहों से करें सबसे बढ़िया शॉपिंग? जानिए सारी जानकारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र का महीना शुरू होने...

राजनीति में कभी फुल स्टॉप नहीं होता, खरगे के बयान पर PM मोदी ने की तारीफ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राज्यसभा में विदाई समारोह के दौरान...

The Kerala Story 2 ने दिखाया कमाल, बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पंहुचा 50 करोड़ के पार

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी' (The Kerala...