नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क । केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज देश का आम बजट पेश किया। बजट में बिहार राज्य के लिए कई बड़ी घोषणा की है, चुनावी साल में बिहार को केंद्र ने तोहफा दिया है। बिहार में वित्तमंत्री ने मखाना बोर्ड का गठन का ऐलान किया है। मखाना के उत्पादन, प्रसंस्करण, मूल्य संवर्धन और विपणन को बेहतर बनाने के लिए मखाना बोर्ड की स्थापना की जाएगी। इस कार्य में लगे लोगों को FPO के रूप में संगठित भी किया जाएगा। साथ ही 2014 के बाद खोले 5 IIT में अतिरिक्त इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलप किया जाएगा। इससे करीबी 6500 और छात्रों को शैक्षणिक लाभ मिलेगा। हॉस्टल और अन्य इन्फ्रास्ट्रक्चर को बढ़ाने पर जोर दिया जाएगा, और इसके साथ ही IIT पटना का विस्तार होगा।
बिहार में मखाना बोर्ड
बिहार के लोगों के पास मखानों का बेहतर लाभ लेने के लिए खास अवसर माना जा रहा है। मखानों का उत्पादन, प्रसंस्करण, मूल्य संवर्धन और विपणन में बेहतर सुधार के लिए राज्य में मखाना बोर्ड का गठन किया जाना है। इन कार्य में लगे लोगों को FPO में संगठित किया जाएगा। यह बोर्ड मखाना किसानों को कार्य हेतू प्रशिक्षण में सहयोग किया जाएगा और इस बात पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा जहां सभी संगत सरकारी योजनाओं के लाभ मिलें।
IIT में क्षमता का विस्तार
23 IIT में विद्यार्थियों की कुल संख्या में 100 प्रतिशत की वृद्धि हुई है जो विगत 10 वर्षों में 65,000 से बढ़कर 1.35 लाख हो गई है। वर्ष 2014 के पश्चात शुरू की गई 5 आईआईटी में अतिरिक्त इन्फ्रास्ट्रक्चर को बढ़ाया जाएगा। ताकि 6,500 और विद्यार्थियों के लिए शिक्षा को सुविधाजनक बनाया जा सके। आईआईटी, पटना में छात्रावास और अन्य इन्फ्रास्ट्रक्चर संबंधी क्षमता को भी बढ़ाया जाएगा।
बिहार में ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट
वित्तमंत्री बजट में बिहार के लिए बड़ी घोषणा की है, जहां पर राज्य में ग्रीनफील्ड एयरपोर्टों की सुविधा की बात कही है। साथ ही बिहार के विकास के लिए राज्य की भावी आवश्यकताओं को पूरा किया जा सकेगा। पटना एयरपोर्ट और बिहटा में ब्राउनफील्ड एयरपोर्ट की क्षमता का विस्तार होगा।
रोजगार प्रेरित विकास के लिए पर्यटन
देश भर के टॉप 50 पर्यटन स्थलों को राज्यों की भागीदारी से चौलेंज मोड के जरिए डेवलप किया जाएगा। महत्वपूर्ण अवसंरचना के निर्माण के लिए भूमि की व्यवस्था राज्यों की ओर से की जाएगी। उन स्थलों के होटलों को अवसंरचना एचएमएल में शामिल किया जाएगा।
बजट में ग्रोथ पर सरकार का फोकस
वही इस साल के बजट में देश की इकोनॉमी बढ़ाने पर ज्यादा फोकस किया जाएगा। वित्त मंत्री ने खर्च को बढ़ाने पर जोर देते हुए कहा कि, पीएम के नेतृत्व में देश की इकोनॉमी को नई गति मिलेगी। बजट में ग्रोथ पर सरकार का फोकस रहा है। साथ ही मिडिल क्लास को राहत देने की कोशिश की है। हमने दस सालों में हमने बहुमुख विकास किया है। कर, बिजली, शहरी, खनन और कृषि सेक्टर में सुधार पर बजट का फोकस है।




