back to top
27.1 C
New Delhi
Monday, March 30, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कोरोना के बीच सतर्क केंद्र सरकार, PM मोदी से मिलने से पहले मंत्रियों और सांसदों को कराना होगा RT-PCR टेस्ट

सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया गया है, लिहाजा पीएम मोदी से से मुलाकात करने से पहले मंत्रियों के लिए भी RT-PCR (कोविड टेस्ट) अनिवार्य कर दिया गया है।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । देशभर में कोरोना वायरस के नए संक्रमित मामले हर रोज बढ़ते जा रहे हैं। ऐसे में केंद्र सरकार कोविड-19 को लेकर सख्‍त है। सरकार एडवाइजरी जारी कर लोगों से खास अपील कर वायरस से बचने की सलाह दे रही है। और कोरोना वायरस से निपटने के लिए जरुरी चीजें और साधनों की समीक्षा कर पूर्व तैयारियां कर ली। इसी बीच, सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया गया है। पीएम मोदी से मुलाकात करने से पहले मंत्रियों के लिए भी RT-PCR (कोविड टेस्ट) अनिवार्य कर दिया गया है।

सूत्रों के मुताबिक, ये फैसला सावधानी और सुरक्षा के तहत लिया गया है, ताकि किसी भी संभावित संक्रमण से बचा जा सके। दरअसल, कल शाम पीएम मोदी से उनके आधिकारिक आवास पर विदेश से लौटे डेलिगेशन ने मिले थे, लिहाजा डेलिगेशन के सदस्यों के लिए भी कोविड-19 टेस्ट अनिवार्य किया गया था। ये कदम सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत उठाया गया था। 

मिली जानकारी के मुताबिक, राजधानी दिल्ली में बीजेपी के सभी विधायक, सांसद और प्रमुख पदाधिकारी आज पीएम मोदी से एक महत्वपूर्ण बैठक में मुलाकात कर सकते हैं। ऐसे में इस बैठक में शामिल होने वाले सभी लोगों को कोविड-19 का टेस्ट कराने का निर्देश दिया है। पीएम के साथ बैठक से पहले सभी को कोरोना की रिपोर्ट पेश करनी है। 

लगातार बढ़ रहे कोविड केस

बता दें कि, देशभर में कोविड के नए सक्रमित मामने बढ़ते जा रहे है। रिपोर्ट के अनुसार, एक्टिव केसों की कुल संख्या 7121 पहुंच गई है। वही, राजधानी दिल्‍ली में थोड़ी राहत मिली है। सोमवार को कोविड के 728 केस थे, जो मंगलवार को घटकर 691 हो गए। जबकि केरल में सबसे ज्यादा 2053 सक्रिय मामले है। बीते 24 घंटे में 96 नए मरीज मिले हैं। 

कोविड अब इमरजेंसी नहीं, लेकिन बचाव जरूरी

हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, अब SARS-CoV-2 (कोविड वायरस) पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है, लेकिन इसकी प्रकृति अब वैसी अचानक वाली महामारी जैसी नहीं रही है। यह फ्लू जैसे सीजनल संक्रमण का रूप ले चुका है, जिसका समय-समय पर उभार देखने को मिल सकता है। ऐसे में हमें इससे बचाव करना जरुरी हो जाता है। यह कोई इमरजेंसी जैसा नहीं है, लेकिन फिर भी हम सतर्क और सचेत रहना होगा।

Advertisementspot_img

Also Read:

सपा ने नोएडा को लूट का ATM बनाया: जेवर एयरपोर्ट उद्घाटन पर PM मोदी का बड़ा हमला, बोले- मुझे भी डराने की कोशिश की...

ई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। प्रधानमंत्री Narendra Modi ने गुरुवार को नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने विपक्ष, खासकर समाजवादी पार्टी पर...
spot_img

Latest Stories

IPO News: भारत में जल्द आने वाला है इतिहास का सबसे बड़ा IPO, 31 मार्च तक फाइल हो सकता है DRHP

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश के शेयर बाजार में जल्द...

निहाल नाम का मतलब- Nihal Name Meaning

Nihal Name Meaning – निहाल नाम का मतलब: Satisfied,...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵