back to top
27.1 C
New Delhi
Friday, April 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

एमएसपी खत्म करने की केंद्र की भयावह योजना है: सिद्धू

चंडीगढ़, 21 नवंबर (आईएएनएस)। पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने रविवार को कहा कि तीन कृषि कानूनों के खिलाफ अपनी जीत से किसान खुश हैं, लेकिन न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) को समाप्त करने की केंद्र की भयावह योजना का असली काम अब शुरू हुआ है। उन्होंने कहा कि गरीबों के लिए खाद्य सुरक्षा खत्म करने और सरकारी खरीद का प्रस्ताव है। ट्वीट् करके सिद्धू ने कहा, आज, हम केंद्र के तीन काले कानूनों के खिलाफ हमारी जीत की खुशी मना रहे हैं.. हमारा वास्तविक काम अब शुरू हुआ है। केंद्र सरकार की कृषि कानूनों के बिना एमएसपी को समाप्त करने, गरीबों के लिए खाद्य सुरक्षा समाप्त करने, सरकारी खरीदारी समाप्त करने और पीडीएस को समाप्त करने की कुटिल साजिश जारी रहेगी। यह योजना अब गोपनीय होगी और अधिक खतरनाक होगी। उन्होंने कहा, खरीद, भंडारण और खुदरा क्षेत्र को निजी पूंजीपतियों के हाथों में सौंपने की केंद्र की योजना अब भी जारी है.. एमएसपी विधेयक को लेकर केंद्र ने कुछ नहीं कहा है। हम जून 2020 की स्थिति में वापस लौट आए हैं। छोटे किसानों को कॉरपोरेट अधिग्रहण से बचाने के लिए पंजाब सरकार के समर्थन की जरूरत है – पंजाब मॉडल ही एकमात्र रास्ता है!! प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को तीन कृषि कानूनों को वापस लेने के सरकार के फैसले की घोषणा करते हुए कहा कि ऐसा करने के लिए संवैधानिक प्रक्रिया संसद के आगामी शीतकालीन सत्र में पूरी हो जाएगी। –आईएएनएस एचके/आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

छुट्टी रद्द होते ही GenZ कर्मचारी का अनोखा रिएक्शन, एयरपोर्ट से बोलीं- अब 10 दिन बाद ही खुलेगा लैपटॉप

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोचिए, आप फ्लाइट पकड़ने ही वाले हों और तभी ऑफिस से मैसेज आए कि आपकी छुट्टियां रद्द कर दी गई...
spot_img

Latest Stories

राज्यसभा में डिप्टी लीडर के पद से हटने पर क्या कम होगी राघव चड्ढा की सैलरी? जानिए पूरा नियम

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राज्यसभा में डिप्टी लीडर के पद...

ये रहे क्रिकेट के 5 सबसे बड़े स्टेडियम, विशालकाय आकार कर देगा हैरान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में क्रिकेट स्टेडियमों की एक...

गर्मियों में शरीर को हाइड्रेटेड रखेगे ये ड्रिंक्स, सेहतमंद रहेंगे आप

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अप्रैल का महीना शुरू हो...

लव जिहाद और लैंड जिहाद की धरती नहीं बनने देंगे: असम में गरजे CM योगी, बोले- नो कर्फ्यू, नो दंगा

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath...

लक्ष्मी जी को चढ़ाएं चावल से बनी खीर, जानिए क्या है इसकी खास रेसिपी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मां दुर्गा की पूजा हो...

OP Rajbhar का बड़ा हमला: “मैं बेहया नेता हूं… किसी से भी लड़ सकता हूँ”, अखिलेश पर भी कसा तंज

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश की राजनीति में बयानबाजी...

आज रिलीज हुई Kusha Kapila की Netflix सीरीज Maamla Legal Hai 2, सोशल मीडिया पर छाया एक्ट्रेस का फोटोशूट

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। एक्ट्रेस Kusha Kapila की सीरीज...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵