नई दिल्ली /रफ्तार डेस्क। सीबीएसई ने दिसंबर 2024 में आयोजित केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) का रिजल्ट आज आधिकारिक तौर पर घोषित कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में हिस्सा लिया था, वो अब अपने परिणाम को CTET की आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाकर चेक कर सकते है।
CTET Result 2024 को ऐसे करें डाउनलोड
बता दें कि आप इस तरह अपना रिजल्ट चेक कर सकते है। जिसके लिए अपको सबसे पहले CTET की आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाएं। फिर होमपेज पर “CTET Result 2024” लिंक पर क्लिक करें। और अपनी लॉगिन डिटेल्स (रोल नंबर और जन्मतिथि) दर्ज, करें फिर सबमिट करें। उसके बाद फिर आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा । फिर आप रिजल्ट का स्कोरकार्ड डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए उसका प्रिंट आउट आप निकलवा सकते हैं।
CTET रिजल्ट 2024 हेल्पलाइन नंबर
अगर किसी अभ्यर्थी को परिणाम डाउनलोड करते समय कोई समस्या आ रही है तो वो अपनी मदद के लिए निम्नलिखित नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। अपनी समस्या को बता सकते है और समाधान पा सकते हैं।
फोन नंबर: 011-22240112
ईमेल: [email protected]
न्यूनतम योग्यता नम्बर
उम्मीदवारों को कम से कम 60% अंक (150 में से 90) प्राप्त करने होंगे। हालांकि, सरकारी मानदंडों के मुताबिक आरक्षित श्रेणियों से संबंधित उम्मीदवारों के लिए उत्तीर्ण अंक भिन्न हो सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए, उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं। और श्रेणी-वार न्यूनतम योग्यता अंक देखें।
CTET 2024 प्रमाण पत्र का क्या इस्तेमाल होगा?
किसी भी केंद्रीय सरकारी स्कूल में शिक्षक बनने के लिए CTET न्यूनतम आवश्यकता है। यदि उम्मीदवार के पास CTET प्रमाणपत्र है, तो वे KVs, NVs, ERDO और राष्ट्रीय सेना स्कूलों जैसे केंद्रीय विद्यालयों में शिक्षण नौकरियों के लिए आवेदन कर सकते हैं। कई निजी स्कूल भी CTET स्कोर के आधार पर उम्मीदवारों को नियुक्त करते हैं।




