नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 2024-25 के लिए कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के लिए LOC (उम्मीदवारों की सूची) जमा करने के संबंध में एक नोटिस जारी किया है। जिसमें आज 5 सितंबर 2024 से LOC, CBSE की आधिकारिक वेबसाइट parikshasangam.cbse.gov.in पर जमा करना शुरू हो जाएगा।
4 अक्टूबर तक खुला रहेगा पोर्टल
CBSE ने कहा है कि निर्धारित समय के अंदर LOC (CBSE Board Exam 2025 registration last date) जमा करना जरूरी है। CBSE ने कहा है कि पोर्टल 4 अक्टूबर 2024 तक खुला रहेगा। देरी की स्थिति में बोर्ड स्कूलों को प्रति छात्र विलंब शुल्क के साथ 15 अक्टूबर 2024 तक LOC जमा करने की अनुमति देगा। वहीं दृष्टिबाधित छात्रों को शुल्क से छूट दी गई है।
CBSE बोर्ड परीक्षा पंजीकरण की ये है अंतिम तिथि
बोर्ड के द्वारा बताया गया है कि यदि स्कूल 4 अक्टूबर की समय सीमा से चूक जाते हैं तो वे 2000 रुपये प्रति छात्र की दर से लेट फीस के साथ 15 अक्टूबर तक LOC जमा कर सकते हैं। स्कूलों के लिए यह सुनिश्चित करना अनिवार्य है कि पंजीकरण में जो भी विवरण भरे गए हैं। वो सभी सही हों। क्योंकि उनका उपयोग मार्कशीट और रोलनंबर जैसे आधिकारिक दस्तावेजों में किया जाएगा। किसी भी गलती से CBSE के रिकॉर्ड में विसंगतियां हो सकती हैं। छात्रों को यह भी जांचना जरूरी है कि विषय का कोड सही है, क्योंकि पंजीकरण के बाद बदलाव नहीं किये जा सकते हैं।
65a38e1adfbe4de9d3424e89af0fa2f1-Capture.PNG
15 फरवरी से होने वाली है CBSE बोर्ड परीक्षा
बता दें कि, CBSE बोर्ड परीक्षाएं 15 फरवरी 2025 से शुरू होने वाली हैं। डेटशीट नवंबर या दिसंबर में जारी किया जा सकता है। स्कूलों को अंतिम समय में किसी भी समस्या से बचने के लिए CBSE पोर्टल पर जारी आधिकारिक नोटिस जरूर देखना चाहिये। इसके अलावा अधिक जानकारी के लिए छात्र और अभिभावक अपने-अपने स्कूलों से संपर्क कर सकते हैं।




