back to top
22.1 C
New Delhi
Sunday, March 22, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

श्वेता ने बताया- इस वजह से फैमिली नहीं कर रही सीबीआई जांच की मांग

श्वेता ने बताया- इस वजह से फैमिली नहीं कर रही सीबीआई जांच की मांग नई दिल्ली| दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत केस में पिछले डेढ़ महीने से मुंबई पुलिस छानबीन कर रही है। हालांकि, अभी तक इस बात का पता नहीं चल पाया है कि उन्होंने खुदकुशी किस वजह से की थी। इस बीच सुशांत के फैन्स और अन्य कई सेलिब्रिटीज का कहना है कि इस मामले की सीबीआई जांच होनी चाहिए। वहीं, अब सीबीआई जांच को लेकर सुशांत की बड़ी बहन श्वेता कीर्ति सिंह ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने कहा है कि परिवार सीबीआई जांच की मांग अभी इसलिए नहीं कर रहा है क्योंकि वह मुंबई पुलिस की जांच खत्म होने के इंतजार में है। दरअसल, हाल ही में श्वेता ने सोशल मीडिया पर सुशांत को लेकर एक पोस्ट किया था, जिस पर कमेंट करते हुए एक शख्स ने उनसे पूछा कि आप और आपका परिवार सीबीआई जांच की मांग क्यों नहीं कर रहे हैं। अगर उनका परिवार सीबीआई जांच की मांग करता है तो पूरा देश उन्हें सपोर्ट करेगा। शख्स ने आगे लिखा कि केवल फैन्स ही मांग कर रहे हैं इसलिए सरकार ज्यादा कुछ नहीं कर रही है, लेकिन ऐसे कई सबूत हैं जिनसे साबित होता है कि सुशांत की मौत साजिश के तहत हुई है। इसके जवाब में सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने कहा, ‘हम मुंबई पुलिस की जांच के खत्म होने और रिपोर्ट्स के आने का इंतजार कर रहे हैं।’ एपीजे अब्दुल कलाम की पांचवी पुण्यतिथि पर शुरू की प्रतियोगिता गौरतलब है कि हाल ही में सुशांत सिंह राजपूत की विसरा रिपोर्ट सामने आई है। रिपोर्ट के अनुसार, सुशांत सिंह राजपूत के शरीर में किसी तरह का कोई जहर नहीं था। पुलिस को भी उनके पास कोई सुसाइड नोट नहीं मिला था। Thank You, Like our Facebook Page – @24GhanteUpdate 24 Ghante Online | Latest Hindi News-24ghanteonline.com

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

IPL में अब कभी दिखाई नहीं देंगी ये टीमें, कभी आईपीएल में बोलती थी तूती

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League (IPL) दुनिया की...

26 या 27 मार्च, किस दिन मनाई जाएगी रामनवमी, जानें तिथि और शुभ मुहूर्त

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। पौराणिक कथाओं के अनुसार, चैत्र...

बार-बार हो रहा है डैंड्रफ, तो इन बातों को न करें नजरअंदाज

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अगर आपको बार-बार डैंड्रफ का...

Ravivar Mantra: आज रविवार के दिन इन मंत्रों का करें जाप, सूर्य भगवान हर मनोकामना करेंगे पूरी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रविवार के दिन सूर्य भगवान...

Astro Today 22 March 2026: कन्या राशि – आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी, सट्टेबाज़ी से दूर रहना होगा

धन लाभ: आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी। शेयर बाज़ारसे अच्छा...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵