नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। NEET पेपर लीक मामले में पटना AIIMS के 4 छात्रों को CBI ने अपनी हिरासत में ले लिया है। सीबीआई ने इन चारों छात्रों को इसलिए हिरासत में लिया है. क्योंकि उसको शक है कि इन्हीं छात्रों ने नीट का लीक पेपर सॉल्व(हल) किया था। अब सीबीआई इस मामले में इन चारों छात्रों से पूछताछ कर रही है। इन चार में से तीन छात्र पटना AIIMS में MBBS की पढ़ाई कर रहे हैं।
इन दोनों आरोपियों का नाम पंकज कुमार और राजू सिंह है
जानकारी के लिए बताना चाहेंगे कि सीबीआई ने दो दिन पहले ही NTA(नेशनल टेस्टिंग एजेंसी) के ट्रंक से NEET UG Paper चोरी करने वाले इंजीनियर को बिहार की राजधानी पटना से गिरफ्तार किया था। इसके साथ ही पुलिस ने इंजीनियर के दूसरे साथी को भी गिरफ्तार किया था। इन दोनों आरोपियों का नाम पंकज कुमार और राजू सिंह है। पंकज कुमार ही वो इंजीनियर है, जिसने NTA(नेशनल टेस्टिंग एजेंसी) के ट्रंक से NEET UG Paper चोरी किया था। उसने ही ये पेपर चोरी करने के बाद आगे बांटा था।
आरोपी पंकज कुमार ने जमशेदपुर से पढ़ाई की है। वह बोकारो का निवासी है। आरोपी पंकज कुमार के साथ राजू सिंह को हजारीबाग से गिरफ्तार किया गया था। जानकारी के अनुसार आरोपी पंकज कुमार ने NEET UG Paper को एक स्टील बॉक्स से चोरी किया था, जिसके बाद उसने आरोपी राजू सिंह की मदद से इसको लीक करवाया था।
इस मामले की सुनवाई CJI डीवाई चंद्रचूड़ की बेंच कर रही है
जानकारी के लिए बताना चाहेंगे कि NEET UG Paper लीक मामले में आज सुप्रीम कोर्ट कोई बड़ा फैसला सुना सकता है। सुप्रीम कोर्ट में इस मामले की सुनवाई CJI डीवाई चंद्रचूड़ की बेंच कर रही है। CJI डीवाई चंद्रचूड़ की बेंच में जस्टिस मनोज मिश्रा और जस्टिस जेबी पारदीवाला शामिल हैं। CJI डीवाई चंद्रचूड़ की बेंच आज इस मामले में बड़आदेश दे सकती है, ऐसी संभावनाएं जताई जा रही है।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.inा





