back to top
22.1 C
New Delhi
Friday, March 13, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

CBI ने अरविंद केजरीवाल को किया गिरफ्तार, केजरीवाल की कोर्ट रूम में बिगड़ी तबीयत, खिलाया गया चाय बिस्किट

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को आज राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश कर CBI ने गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट में सुनवाई के दौरान केजरीवाल का शुगर लेवल गिर गया था। जिसके बाद उन्हें चाय-बिस्किट खिलाया गया।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क।  बुधवार को दिल्ली कथित शराब घोटाला मामले को लेकर CBI ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया। जहां पर कोर्ट के आदेश के बाद CBI ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल भी मौजूद रहीं।

कोर्ट में सुनवाई के दौरान अरविंद केजरीवाल का शुगर लेवल गिर जाने पर अफरा-तफरी मच गई। जिसके बाद उन्हें चाय और बिस्किट खिलाकर कोर्ट रूम से बाहर लाया गया। इसके बाद अरविंद केजरीवाल ने अपने उस याचिका को वापस ले लिया जिसमें राउज एवेन्यू कोर्ट के जमानत आदेश पर रोक लगाने के लिए हाईकोर्ट के फैसले को चुनौती दी गई थी। 

इस दौरान केजरीवाल के वकील ने CBI पर गंभीर आरोप लगाये। उन्होंने कहा कि एजेंसी पक्षपातपूर्ण तरीके से काम किया है। वहीं कजरीवाल के वकील विक्रम चौधरी ने CBI की गिरफ्तारी पर आपत्ति जताते हुए कहा कि पिछले साल अप्रैल में एजेंसी ने अरविंद से 9 घंटे तक पूछताछ की थी।

बता दें कि मंगलवार को CBI तिहाड़ जेल पहुंचकर करीब 3 घंटे तक सीएम अरविंद केजरीवाल से पूछताछ की थी। उनसे गोवा चुनाव में उपयोग की गई रकम के अलावा करीब 50 सवाल पूछे गए। जिसमें कई सवालों के जवाब केजरीवाल स्पष्ट तौर पर नहीं दे पाये। वहीं आज CBI की 10 सदस्यीय टीम सुबह-सुबह ही तिहाड़ जेल पहुंच गई थी।

दिल्ली की नई शराब नीति बनाने और इसे लागू करने में कथित अनियमितताओं और भ्रष्टाचार की जांच CBI कर रही है। सीबीआई का कहना है कि उत्पाद शुल्क नीति को संशोधित कर लाइसेंस धारकों को अनुचित लाभ पहुंचाया गया। इसके अलावा उत्पाद शुल्क नीति को संशोधित करने में भी अनियमितताएं बरती गई। अरविंद केजरीवाल दिल्ली के मुख्यमंत्री और सरकार के प्रमुख हैं। इसलिए वो जांच के घेरे में हैं। 

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

‘सुब्रत रॉय के साथ जेल में घंटों बिताती थीं एयर होस्टेस, केजरीवाल…’, तिहाड़ के पूर्व सुपरिटेंडेंट का दावा

नई दिल्‍ली,रफ्तार डेस्‍क । देश की सबसे VVIP तिहाड़ जेल के पूर्व सुपरिंटेंडेंट सुनील गुप्ता ने सहाराश्री सुब्रत रॉय के जेल के दिनों को लेकर...
spot_img

Latest Stories

रेवती नाम का मतलब-Revati Name Meaning

Meaning of Revati / रेवती नाम का मतलब :...

Chaitra Navratri 2026: नवरात्रि से पहले घर लाएं ये चीजें, दूर होंगी कंगाली

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि में माता रानी...

फारूक अब्दुल्ला पर हुई फायरिंग को लेकर टेंशन में गुलाम नबी आजाद, गंभीर जांच की मांग की

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बुधवार की रात जम्मू कश्मीर के...

पेट्रोल-डीजल और गैस की किल्लत पर सरकार का एक्शन, अमित शाह की अध्यक्षता में कमिटी बनाई

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश में पेट्रोल, डीजल और रसोई...

गर्मियां शुरू होने से पहले घूम आएं ये जगहें, मार्च में घूमने के लिए हैं बेस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मार्च के महीने में न...

इच्छामृत्यु पर बनी इन फिल्मों को देखकर रह जाएंगे हैरान, जानिए लिस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आपको बता दें कि, इस...