back to top
27.1 C
New Delhi
Thursday, March 12, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

जानिए कोरोना काल में लोग कैसे माना रहे हैं बकरीद, सोशल डिस्टेंसिंग के साथ पढ़ी नमाज़

जानिए कोरोना काल में लोग कैसे माना रहे हैं बकरीद, सोशल डिस्टेंसिंग के साथ पढ़ी नमाज़ आज देशभर में ईद-उल-अजहा यानी बकरीद मनाई जा रही है। लोग मास्क पहन कर और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए दिल्ली की जामा मस्जिद में नमाज पढ़ने पहुंचे। कोरोना काल में बकरीद, लोगों ने जामा मस्जिद में पढ़ी नमाज पूरे देश में हर्षोल्लास के साथ ईद-उल-अजहा यानी बकरीद मनाया जा रहा है। हालांकि इस बार कोरोना संकट ने इसकी चमक थोड़ी फीकी कर दी है। दिल्ली में मुस्लिम समुदाय के लोग जामा मस्जिद नमाज पढ़ने के लिए तो पहुंचे हैं लेकिन वे सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर रहे हैं और मास्क भी लगाया हुआ है। कोलंबिया की कोयला खदान में विस्फोट, 6 की मौत, बचाव कार्य जारी बकरीद का उल्लास बड़ों के साथ-साथ बच्चों में भी देखने को मिला। सुबह नए कपड़े पहनकर बच्चे भी जामा मस्जिद पहुंचे और नमाज अदा की। जामा मस्जिद में नमाज पढ़ने के बाद बच्चों ने एक दूसरे गले मिलकर अपनी खुशी का इजहार किया। उनके चेहरे की खुशी बता रही है कि कोरोना के डर से ज्यादा उन्हें ईद की खुशी है। इस बार की बकरीद बाकी सालों से अलग है क्योंकि ये कोरोना संकट के दौरान पड़ रही है। ऐसे में लोगों को त्योहार भी मनाना है और ऐहतियात भी बरतना है जिससे कोविड-19 का खतरा रोका जा सके। ऐसा पहली बार हो रहा होगा जब सामूहिक नमाज में करीब-करीब सभी लोगों ने मास्क पहना हुआ हो। चूंकि यह कोरोना संकट का दौर है ऐसे में लोग ऐहतियात बरत रहे हैं। नमाज पढ़ने के दौरान लोगों ने मास्क तो लगाया ही था, साथ में सोशल डिस्टेंसिंग का भी पालन कर रहे थे। Thank You, Like our Facebook Page – @24GhanteUpdate 24 Ghante Online | Latest Hindi News-24ghanteonline.com

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

LPG Crisis: भारत में कब-कब आया LPG गैस संकट? जानिए 2026 से पहले कब-कब लोगों को हुई गैस की किल्लत

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते...

Chaitra Navratri 2026: घटस्थापना मुहूर्त, पूजा विधि और नौ दिन की त्योहार की पूरी जानकारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म का सबसे पवित्र और...

भारत में क्या है इच्छा मृत्यु की प्रक्रिया? विदेशों से कितनी अलग है पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बुधवार 11 मार्च को सुप्रीम कोर्ट...

बॉक्स ऑफिस पर The Kerala Story 2 का रहा अच्छा प्रदर्शन, जानिए कलेक्शन रिपोर्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी 2: गोज...

कीर्ति आजाद के बेतुके बयान पर भड़के भारतीय क्रिकेट के बड़े दिग्गज, हरभजन ने भी जमकर लताड़ लगाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। न्यूजीलैंड को परास्त करके टी20 विश्व...

Gas Supply Crisis: कहीं गैस बुकिंग ठप तो कहीं लंबी लाइनें, कई शहरों में LPG को लेकर बढ़ी परेशानी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मध्य पूर्व में जारी तनाव...