back to top
18.1 C
New Delhi
Friday, March 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

गाजीपुर में कूड़े का पहाड़ एक बार फिर विवादों में, BJP – AAP में बढ़ रही खिचातानी

गाजीपुर में कूड़े का पहाड़ एक बार फिर विवादों में, BJP – AAP में बढ़ रही खिचातानी पूर्वी दिल्ली के गाजीपुर इलाके स्थित कूड़े का पहाड़ एक बार फिर विवादों में है। अभी तक विवाद कूड़े के ढेर की ऊंचाई बढ़ने को लेकर होता था लेकिन अब इसकी ऊंचाई कम होने को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) और बीजेपी में खींचतान बढ़ गई है। पूर्वी दिल्ली के सासंद गौतम गंभीर एक बार फिर इस साइट पर पहुंचे। दरअसल इस पूरे इलाके के लिए यह पहाड़ पिछले कई वर्षों से मुसीबत का सबब बना हुआ है। लेकिन अब पूर्वी नगर निगम ने अपनी एक रिपोर्ट के आधार पर यह दावा किया है कि इस लैंडफिल साइट की ऊंचाई तकरीबन 40 फीट कम हो गई है। कूड़े के निस्तारण के लिए पिछले साल सितंबर में ट्रमल मशीनें लगाई गईं थी। यह वो मशीनें हैं जिनकी मदद से कचरे को अलग-अलग किया जाता है। यानी कचरे में से मिट्टी को अलग और प्लास्टिक, लकड़ी के टुकड़ों को अलग किया जाता है। यह मशीन एक दिन में 600 टन कूड़े का निस्तारण करती है। गाजीपुर लैंडफिल की बात करें तो रोजाना यहां 2,600 टन कूड़ा डाला जाता है। कूड़े के निस्तारण के लिए फिलहाल आठ मशीनें लगाई गई हैं जिसमें से एक मशीन तकरीबन 600 टन कूड़े का निस्तारण करती है। नगर निगम का दावा है कि अब 40 फीट इस लैंडफिल की ऊंचाई कम हो चुकी है। 12 मीटर कम हुई है जबकि एक साल पहले इस कूड़े के पहाड़ की ऊंचाई 220 फीट के करीबन थी। इसी रिपोर्ट के आधार पर पूर्वी दिल्ली से बीजेपी के सांसद गौतम गंभीर इस मामले में अब अपनी पीठ थपथपा रहे है। साथ ही वो इसे लेकर सीधा मुख्यमंत्री केजरीवाल पर राजनीति करने का आरोप लगा रहे है। गंभीर का दावा है कि वो पिछले एक साल में कई बार इसका निरीक्षण करने आते रहे हैं। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को भी इसे देखने का निमंत्रण भेजा था लेकिन वो नहीं आए। बीजेपी सांसद ने कहा कि जो काम आप और कांग्रेस की सरकारों ने इतने वर्षों में नहीं किया वो काम पिछले एक साल में उन्होंने कर दिखाया है। कूड़े के ढेर की ऊंचाई कम करने के बीजेपी सांसद गौतम गंभीर और निगम के दावे को आप के स्थानीय विधायक कुलदीप कुमार ने कोरा झूठ बताया है। उन्होंने आरोप लगाया कि निगम ने आंकड़ों की जादूगरी करते हुए आखों पर पर्दा डालने के लिए इसी साइट पर कूड़ा फैलाने का काम किया है। कुलदीप कुमार के मुताबिक कूड़े के पहाड़ पर जो रास्ता 10 फीट का होता था, उस रास्ते को अब बढ़ा कर 30 फीट कर दिया गया है। साफ है कि कूड़े के पहाड़ को कम नहीं किया जा रहा, बल्कि कूड़े को फैलाकर पहाड़ की चौड़ाई को और बढ़ाया जा रहा है, जिससे इलाके के लोगों के बीच डर बना हुआ है। दरअसल दिल्ली की तीनों लैंडफिल साइट पर कूड़े के पहाड़ की ऊंचाई को लेकर निगम प्रशासन को कई बार एनजीटी से फटकार पड़ चुकी है। और गाजीपुर की इस साइट पर तो वर्ष 2017 में ऐसा हादसा हुआ कि उसमें दो लोगो की जान चली गई थी। ऐसे में दोनों राजनीतिक दलों की खींचतान में दिल्ली अभी भी कूड़े के ढेर पर फंसी हुई है। Thank You, Like our Facebook Page – @24GhanteUpdate 24 Ghante Online | Latest Hindi News-24ghanteonline.com

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

बिना UPSC पास किए भी बन पाएंगे IAS अधिकारी, जानिए कैसे होगा ये संभव?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश में बड़ी संख्या में ऐसे...

Poco X8 Pro vs X8 Pro Max: कौन सा स्मार्टफोन है बेहतर? जानें फीचर्स, बैटरी और कीमत

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। पोको ने भारत में अपनी...

IPL में जब बीच मैदान हुआ था संग्राम, जानें आईपीएल इतिहास की सबसे भयंकर फाइट्स

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League सिर्फ चौकों-छक्कों और...

RLD चीफ और केंद्र सरकार में मंत्री Jayant Chaudhary को मिली धमकी, मुर्शिदाबाद से आया धमकी भरा कॉल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। केंद्रीय मंत्री Jayant Chaudhary से जुड़ी...

उत्तराखंड में पुष्कर सिंह धामी कैबिनेट का हुआ विस्तार, 5 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...