back to top
26.1 C
New Delhi
Monday, April 6, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कैप्टन अजय यादव ने छोड़ी कांग्रेस, इस्तीफा स्वीकार होते ही बड़ा खुलासा करने का दावा

कांग्रेस नेता कैप्टन अजय यादव ने 17 अक्टूबर को खड़गे को अपना इस्तीफा भेज दिया था। उन्होंने कहा है कि एक बार मेरा यह इस्तीफा स्वीकार हो जाए, फिर मैं मीडिया में अपनी नाराजगी का खुलासा करूंगा।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। कांग्रेस को हरियाणा विधानसभा चुनाव में बुरी हार का सामना करना पड़ा था। जिसके बाद कांग्रेस के सहयोगी दल भी उस पर निशाना साधने लगे थे। अब हरियाणा कांग्रेस में वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री कैप्टन अजय यादव ने भी पार्टी से नाराजगी जताते हुए अपने इस्तीफे का ऐलान किया है। उन्होंने कहा है कि एक बार पार्टी आलाकमान उनके इस्तीफे को स्वीकार कर लें, तो उसके बाद वह मीडिया के सामने आकर अपनी पूरी बात रखेंगे। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री कैप्टन अजय यादव ने मीडिया को जानकारी दी है कि उन्होंने पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को 17 अक्टूबर 2024 को अपना इस्तीफा भेज दिया है।

कैप्टन अजय यादव ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर लिखा


कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री कैप्टन अजय यादव ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर 18 अक्टूबर 2024 को लिखा “मैं संत नहीं हूं और एक पूर्णकालिक राजनेता हूं। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे जी द्वारा मेरा इस्तीफा स्वीकार किए जाने के तुरंत बाद मैं अपनी भविष्य की रणनीति तय करूंगा। कुछ नेताओं द्वारा मुझे राजनीतिक रूप से बाहर करने के लिए किए गए काम और बाधाओं का विवरण दूंगा।” 


कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री कैप्टन अजय यादव ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर 17 अक्टूबर 2024 को भी लिखा था कि “इस्तीफा देने का यह निर्णय वास्तव में कठिन निर्णय था। कांग्रेस के साथ मेरे परिवार का 70 वर्षों का जुड़ाव था, क्योंकि मेरे पिता स्वर्गीय राव अभय सिंह 1952 में विधायक बने थे और उसके बाद मैंने पारिवारिक परंपरा को जारी रखा लेकिन सोनिया गांधी जी के द्वारा कांग्रेस अध्यक्ष का पद छोड़ देने के बाद मेरे साथ खराब व्यवहार हो रहा था। 

कैप्टन अजय यादव कांग्रेस में OBC सेल के चेयरमैन हैं


बता दें कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री कैप्टन अजय यादव कांग्रेस में ओबीसी सेल के चेयरमैन भी हैं। उनके बेटे चिरंजीव राव को भी रेवाड़ी सीट से चुनाव में हार का सामना करना पड़ा है। हरियाणा विधानसभा चुनाव में हार मिलने के बाद उन्होंने कांग्रेस पर कई सवाल उठाए थे।

Advertisementspot_img

Also Read:

राजनीति में कभी फुल स्टॉप नहीं होता, खरगे के बयान पर PM मोदी ने की तारीफ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राज्यसभा में विदाई समारोह के दौरान राजनीतिक सौहार्द की खास तस्वीर देखने को मिली। नरेंद्र मोदी ने विदा हो रहे वरिष्ठ...
spot_img

Latest Stories

मीनल नाम का मतलब-Meenal Name Meaning

Milind Name Meaning – मीनल नाम का मतलब: Precious...

Mouni Roy ने बोल्ड अंदाज में फ्लॉन्ट किया अपना फिगर, शेयर की तस्वीरें

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। एक्ट्रेस मौनी रॉय Mouni Roy...

PF निकालना अब होगा ATM और UPI से आसान, EPFO 3.0 लाएगा बड़ा बदलाव

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत वाली...

माता लक्ष्मी को क्यों कहते हैं धन की देवी, जानिए इसके पीछे की कथा

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म में हर दिन...

KKR vs PBKS मैच पर बारिश का खतरा, जानिए रद्द हुआ तो कैसे तय होगा विजेता

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स...

Sports Quota: खेल के दम पर सरकारी नौकरी कैसे पाएं? जानिए स्पोर्ट्स कोटा का पूरा प्रोसेस

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप किसी खेल में बेहतर...

Mrunal Thakur ने फिल्म Dacoit के रिलीज से पहले कराया ग्लैमरस फोटोशूट, खींचा सबका ध्यान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur) इस...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵