back to top
24.1 C
New Delhi
Thursday, April 9, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

सीमा विवाद सुलझने के बाद चीन का दौरा कर सकता हूं : एनएसए डोभाल

नई दिल्ली, 25 मार्च (आईएएनएस)। चीन के विदेश मंत्री वांग यी के बीजिंग दौरे के निमंत्रण के जवाब में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल ने शुक्रवार को कहा कि वह सीमा मुद्दों के समाधान के बाद पड़ोसी देश की यात्रा पर जा सकते हैं। सूत्रों ने यह जानकारी दी। इससे पहले शुक्रवार को वांग ने डोभाल से साउथ ब्लॉक स्थित उनके कार्यालय में मुलाकात की थी। दो साल पहले पूर्वी लद्दाख में सीमा विवाद के बाद से किसी उच्च स्तरीय चीनी राजनयिक की भारत की यह पहली यात्रा है। इस मुद्दे को सुलझाने के लिए अब तक 15 दौर की सैन्य वार्ता हो चुकी है। डोभाल से मुलाकात के बाद वांग ने विदेश मंत्री एस. जयशंकर के साथ द्विपक्षीय वार्ता की। चीनी विदेश मंत्री की दिल्ली यात्रा उनके दक्षिण एशिया दौरे का हिस्सा है, जिसके तहत वह काबुल और पाकिस्तान गए, जहां उन्होंने जम्मू-कश्मीर का मुद्दा उठाया। इस्लामाबाद में इस्लामिक सहयोग संगठन की बैठक के दौरान वांग ने कहा था: कश्मीर पर, हमने आज फिर से अपने कई इस्लामी दोस्तों की पुकार सुनी है और चीन भी उसी उम्मीद को साझा करता है। हालांकि, भारत ने कश्मीर के लिए अनावश्यक संदर्भ को खारिज कर दिया। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने बुधवार को कहा, केंद्रशासित प्रदेश जम्मू और कश्मीर से संबंधित मामले पूरी तरह से भारत के आंतरिक मामले हैं। चीन सहित अन्य देशों के पास टिप्पणी करने का कोई अधिकार नहीं है। बाद में शुक्रवार को वांग तीन दिवसीय यात्रा पर नेपाल जाएंगे। –आईएएनएस आरएचए/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

छुट्टी रद्द होते ही GenZ कर्मचारी का अनोखा रिएक्शन, एयरपोर्ट से बोलीं- अब 10 दिन बाद ही खुलेगा लैपटॉप

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोचिए, आप फ्लाइट पकड़ने ही वाले हों और तभी ऑफिस से मैसेज आए कि आपकी छुट्टियां रद्द कर दी गई...
spot_img

Latest Stories

सौरव नाम का मतलब – Saurav Name Meaning

Saurav Name Meaning-सौरव नाम का मतलब: Divine, Fragrance, Like...

Nora Fatehi का नया गाना Sajan Re हुआ रिलीज, डांस और स्टाइल ने खींचा सबका ध्यान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। नोरा फतेही (Nora Fatehi) का...

UP Farmer Registry Rule: बिना रजिस्ट्रेशन नहीं मिलेगा PM Kisan का पैसा, सरकार सख्त

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश में किसानों के लिए...

क्या आपने कभी बनाई है मटर के छिलके की ये अनोखी सब्जी? जानिए इसकी खास रेसिपी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मटर में काफी प्रोटीन होता...

WhatsApp Update: अब बिना नंबर बताए कर सकेंगे चैट यूजरनेम फीचर से बढ़ेगी प्राइवेसी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सोशल मीडिया मौजूदा समय में संबंधों...

सुबह करें ये प्रोटीन से भरपूर नाश्ता, दिन भर रहेंगे सेहतमंद

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में सेहतमंद...

कॉपी-पेस्ट मैसेज पर घिरे PAK PM Shehbaz Sharif, सोशल मीडिया पर जमकर हुए ट्रोल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। PAK PM Shehbaz Sharif एक बार...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵