back to top
24.1 C
New Delhi
Thursday, April 9, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

उत्तराखंड में जल्‍द हो सकता है कैबिनेट विस्तार, धामी सरकार में ये विधायक बन सकते हैं नए मंत्री

उत्तराखंड की पुष्‍कर सिंह धामी सरकार में जल्द ही मंत्रिमंडल विस्तार हो सकता है। कई विधायकों को मंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है।

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । उत्तराखंड में पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व वाली सरकार में जल्द ही मंत्रिमंडल विस्तार हो सकता है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, राज्य में तीन नए कैबिनेट मंत्री बनाए जाने की संभावना है, जबकि एक या दो मौजूदा मंत्रियों के विभागों में फेरबदल भी हो सकता है। सूत्रों के मुताबिक, आगामी कुछ दिनों में 16 राज्यमंत्रियों की सूची भी जारी की जा सकती है। इसके साथ ही कुमाऊं मंडल विकास निगम और गढ़वाल मंडल विकास निगम के अध्यक्षों की भी घोषणा संभावित है। मंत्रिमंडल में महिला प्रतिनिधित्व को लेकर भी चर्चा तेज है। खबर है कि केदारनाथ की विधायक आशा नौटियाल को मंत्री पद की जिम्मेदारी मिल सकती है।

बीजेपी विधायक प्रदीप बत्रा को भी मिल सकती है जगह

हरिद्वार से बीजेपी विधायक प्रदीप बत्रा और कुमाऊं क्षेत्र से विधायक फकीर राम टम्टा का नाम भी संभावित मंत्रियों की सूची में शामिल बताया जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक, आने वाले कुछ दिनों में इन विधायकों को मंत्रिमंडल में शामिल किया जा सकता है। सूत्रों का कहना है कि मंत्रिमंडल विस्तार की सभी तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं और जल्द ही नए मंत्रियों को शपथ दिलाई जा सकती है। इसके साथ ही राज्य मंत्रियों की एक विस्तृत सूची भी अगले सप्ताह तक जारी होने की संभावना है। इस पूरे राजनीतिक घटनाक्रम को 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारी से जोड़कर देखा जा रहा है। माना जा रहा है कि इस विस्तार में पार्टी वरिष्ठ और अनुभवी कार्यकर्ताओं को मंत्रिमंडल में स्थान देकर आगामी चुनावों की रणनीति को मजबूत करने की कोशिश कर रही है।

कैबिनेट विस्तार से पहले बढ़ी हलचल

मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलों के बीच मुख्यमंत्री के कैंप कार्यालय और सचिवालय में विधायकों की आवाजाही बढ़ गई है। सोमवार को कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के साथ विधायक शक्तिलाल शाह, दुर्गेश्वर लाल और रेनू बिष्ट मुख्यमंत्री कार्यालय पहुंचे। इससे पहले भी कई विधायक मुख्यमंत्री से उनके आवास पर मुलाकात कर चुके हैं, जिससे मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चाएं और तेज हो गई हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

उत्तराखंड में पुष्कर सिंह धामी कैबिनेट का हुआ विस्तार, 5 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सरकार का कैबिनेट विस्तार कर दिया गया है। इस विस्तार में 5 विधायकों को...
spot_img

Latest Stories

सौरव नाम का मतलब – Saurav Name Meaning

Saurav Name Meaning-सौरव नाम का मतलब: Divine, Fragrance, Like...

Nora Fatehi का नया गाना Sajan Re हुआ रिलीज, डांस और स्टाइल ने खींचा सबका ध्यान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। नोरा फतेही (Nora Fatehi) का...

UP Farmer Registry Rule: बिना रजिस्ट्रेशन नहीं मिलेगा PM Kisan का पैसा, सरकार सख्त

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश में किसानों के लिए...

क्या आपने कभी बनाई है मटर के छिलके की ये अनोखी सब्जी? जानिए इसकी खास रेसिपी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मटर में काफी प्रोटीन होता...

WhatsApp Update: अब बिना नंबर बताए कर सकेंगे चैट यूजरनेम फीचर से बढ़ेगी प्राइवेसी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सोशल मीडिया मौजूदा समय में संबंधों...

सुबह करें ये प्रोटीन से भरपूर नाश्ता, दिन भर रहेंगे सेहतमंद

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में सेहतमंद...

कॉपी-पेस्ट मैसेज पर घिरे PAK PM Shehbaz Sharif, सोशल मीडिया पर जमकर हुए ट्रोल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। PAK PM Shehbaz Sharif एक बार...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵