अमरावती, 25 मार्च (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी ने (भाजपा) ने तिरुपति संसदीय क्षेत्र के लिए के. रत्न प्रभा को अपना उम्मीदवार बनाया है। रत्नप्रभा कर्नाटक सरकार के सचिव पद से इस्तीफा देने के बाद भाजपा में शामिल हुईं थी। तिरूपति से भाजपा सांसद बल्ली दुर्गा प्रसाद राव का पिछले साल कोरोना संक्रमण से निधन हो गया था। जिसके बाद से यह सीट खाली थी। तिरुपति संसदीय उपचुनाव के लिए अधिसूचना जारी होने के बाद से भाजपा में चार नाम प्रमुख से मीडिया में प्रचलित रहे। इनमें सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी दसारी श्रीनिवास, रत्नप्रभा और सेवानिवृत्त डीजीपी कृष्णप्रसाद और भाजपा नेता मुनिसुब्रमण्यन का नाम शामिल हैं। तिरुपति मुख्य रूप से एक शैक्षिक केंद्र है, निर्वाचन क्षेत्र में शिक्षित मतदाता अधिक हैं। तिरुपति उप चुनाव में भाजपा-जनसेना का संयुक्त उम्मीदवार को भाजपा मैदान में उतारा है। इससे पहले, तेलुगु देसम पार्टी के नेता चंद्रबाबू ने पूर्व मंत्री पनाबका लक्ष्मी को टीडीपी लोकसभा के उम्मीदवार के रूप में घोषित किया था। मुख्यमंत्री वाईएस जगन रेड्डी ने आधिकारिक रूप से वाईसीपी उम्मीदवार के रूप में अपने निजी फिजियोथेरेपिस्ट डॉ एम गुरुमूर्ति के नाम की घोषणा की है। तिरुपति लोकसभा सीट के अंतर्गत चित्तूर जिले में तीन विधानसभा क्षेत्र, तिरुपति कलाहस्ती और सत्यववीदू और नेल्लौर जिले के सर्वपल्ली, गुडुर, सुल्लूरूपेटा वेंकटगिरी विधानसभा सीट है। हिन्दुस्थान समाचार/नागराज




