back to top
21.1 C
New Delhi
Friday, March 13, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बृजभूषण शरण सिंह बदलेंगे लोकसभा सीट! 2029 में कैसरगंज नहीं यहां से लड़ने के दिए संकेत, जानिए वजह

बीजेपी के नेता और पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने लोकसभा चुनाव 2029 को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने साफ किया कि वह अगला लोकसभा चुनाव लड़ेंगे।

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारतीय जनता पार्टी के नेता और पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने लोकसभा चुनाव 2029 को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने साफ किया कि वह अगला लोकसभा चुनाव लड़ेंगे, लेकिन यह जरूरी नहीं है कि वह कैसरगंज सीट से ही चुनाव मैदान में उतरें।

सुल्तानपुर से लड़ने का इशारा

सुल्तानपुर में पत्रकारों से बातचीत के दौरान बृजभूषण शरण सिंह ने हल्के-फुल्के अंदाज में कहा,“हो सकता है सुल्तानपुर से ही लड़ जाएं, क्या परेशानी है? अगर मैं सुल्तानपुर से लड़ूं तो क्या मुझे वोट मिलेगा या नहीं?” उन्होंने आगे कहा कि उनके लिए पूरा उत्तर प्रदेश खुला मैदान है और चुनाव के समय जैसी स्थिति बनेगी, उसी हिसाब से फैसला लिया जाएगा।

बीजेपी में रहेंगे या पार्टी बदलेंगे?

जब उनसे पूछा गया कि वह बीजेपी से ही चुनाव लड़ेंगे या किसी दूसरी पार्टी से, तो उन्होंने कहा,“अभी तो हम बीजेपी में हैं। तीन साल बाद क्या होगा, यह कोई नहीं बता सकता। उन्होंने यह भी कहा कि उनके साथ अब तक दो बार साजिश हो चुकी है और इतना बड़ा षड्यंत्र दुनिया में शायद ही कहीं हुआ हो। बृजभूषण शरण सिंह ने भावुक लहजे में कहा कि वह एक बार फिर उसी जगह जाना चाहते हैं, “जहां से बेइज्जत होकर आया था। उन्हें बताना है कि तुमने बेइज्जत किया था, लेकिन मैं फिर वापस आया हूं।

प्रज्ञा ठाकुर के बयान पर क्या बोले बृजभूषण?

पूर्व सांसद प्रज्ञा ठाकुर के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए बृजभूषण सिंह ने कहा कि भाषा जरूर खराब थी, लेकिन बात सही कही गई है। उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि जो व्यक्ति दो नाव पर सवारी करता है, वह देश का प्रधानमंत्री नहीं बन सकता। बृजभूषण सिंह ने कहा, “राहुल गांधी चुनाव के समय हिंदू बन जाते हैं और चुनाव के बाद हिंदुओं को गाली देते हैं। ऐसे लोग प्रधानमंत्री नहीं बन सकते। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा, “क्यों नहीं, बिल्कुल मुलाकात होगी।

Advertisementspot_img

Also Read:

आंख और मुंह कितने सेंटीमीटर खुले? BJP पर जमकर गरजे अखिलेश यादव, कहा- सम्मान नहीं तो अपमान भी न करें

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश की राजधानी Lucknow में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के प्रस्तावित कार्यक्रम को प्रशासन ने सशर्त अनुमति दे दी...
spot_img

Latest Stories

रेवती नाम का मतलब-Revati Name Meaning

Meaning of Revati / रेवती नाम का मतलब :...

Chaitra Navratri 2026: नवरात्रि से पहले घर लाएं ये चीजें, दूर होंगी कंगाली

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि में माता रानी...

फारूक अब्दुल्ला पर हुई फायरिंग को लेकर टेंशन में गुलाम नबी आजाद, गंभीर जांच की मांग की

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बुधवार की रात जम्मू कश्मीर के...

पेट्रोल-डीजल और गैस की किल्लत पर सरकार का एक्शन, अमित शाह की अध्यक्षता में कमिटी बनाई

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश में पेट्रोल, डीजल और रसोई...

गर्मियां शुरू होने से पहले घूम आएं ये जगहें, मार्च में घूमने के लिए हैं बेस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मार्च के महीने में न...

इच्छामृत्यु पर बनी इन फिल्मों को देखकर रह जाएंगे हैरान, जानिए लिस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आपको बता दें कि, इस...