back to top
16.1 C
New Delhi
Sunday, March 22, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

अयोध्या में बृजभूषण शरण सिंह की ‘विजय परेड’: पटियाला कोर्ट से राहत के बाद, काफिले के साथ दिखाई सियासी ताकत

पूर्व सांसद और कुश्ती महासंघ (WFI) के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह ने एक बार फिर अपनी राजनीतिक ताकत का प्रदर्शन किया।

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पूर्व सांसद और कुश्ती महासंघ (WFI) के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह ने एक बार फिर अपनी राजनीतिक ताकत का प्रदर्शन किया। पॉक्सो एक्ट केस में कोर्ट से राहत मिलने के बाद उन्होंने अयोध्या में ‘विजय परेड’ निकाली, जिसमें 10,000 से ज्यादा समर्थक शामिल हुए।

एयरपोर्ट से शुरू हुआ काफिला, फूलों की वर्षा और ढोल-नगाड़ों से स्वागत

जैसे ही बृजभूषण सिंह का विमान महर्षि वाल्मीकि इंटरनेशनल एयरपोर्ट, अयोध्या पर उतरा, वहां मौजूद समर्थकों ने फूल बरसाए और ढोल-नगाड़ों के साथ भव्य स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने हनुमानगढ़ी मंदिर में पूजा-अर्चना कर ‘विजय परेड’ की शुरुआत की।

60 से ज्यादा गाड़ियों का काफिला, सड़कों पर समर्थकों का हुजूम

इस ‘विजय यात्रा’ में 60 से अधिक गाड़ियों का काफिला निकला, जिसमें 1000 से ज्यादा गाड़ियों और हज़ारों कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। सड़कों पर ‘बृजभूषण जिंदाबाद’ और ‘सत्य की जीत हुई’ जैसे नारों की गूंज सुनाई दी। बृजभूषण के बेटे और विधायक प्रतीक भूषण सिंह ने सोशल मीडिया पर लिखा, “हमने एक झूठे और मनगढ़ंत केस में न्यायिक विजय प्राप्त की है। यह सत्य की जीत है और आगे भी हमारा रास्ता यही रहेगा।

हनुमानगढ़ी में पूजा, संतों का आशीर्वाद और मीडिया से बातचीत

हनुमानगढ़ी में दर्शन के बाद बृजभूषण ने मीडिया से कहा, “मैं हमेशा से कहता रहा हूं कि सत्य परेशान हो सकता है, लेकिन पराजित नहीं। न्यायपालिका पर मेरा विश्वास था और आज वह सही साबित हुआ।बता दें कि बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ दो एफआईआर दर्ज की गई थीं। एक IPC के तहत और दूसरी पॉक्सो एक्ट के अंतर्गत। नाबालिग शिकायतकर्ता ने अपने आरोप वापस ले लिए, जिसके बाद कोर्ट ने पॉक्सो केस को बंद करने का आदेश दिया। हालांकि, दूसरे मामले की सुनवाई दिल्ली हाईकोर्ट में अभी चल रही है।

कानूनों के दुरुपयोग पर सवाल, सरकार से कार्रवाई की मांग

बृजभूषण ने कहा, “महिलाओं की सुरक्षा के लिए बने कानूनों का दुरुपयोग अब विरोधियों को दबाने के हथियार के रूप में हो रहा है। सरकार को इसमें हस्तक्षेप करना चाहिए।” उन्होंने कहा कि जिन महिलाओं ने आरोप लगाए, वो आज अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं में भाग ले रही हैं। “अगर किसी का उत्पीड़न हुआ होता, तो क्या वह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर परफॉर्म कर पातीं?” उन्होंने सवाल उठाया। सांसद न बन पाने पर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा, “जो खोया उसका गम नहीं, जो पाया वो किसी से कम नहीं।” उन्होंने कहा कि बेटे के सांसद बनने से उन्हें पूरी संतुष्टि मिली है।

शायराना अंदाज में दिया जवाब, समर्थकों से घिरे रहे

अपने समर्थकों के बीच उन्होंने कहा, “जिन्होंने हमें सताया है, अब वो सताए जाएंगे।” कार्यक्रम के दौरान वे नंदिनी कॉलेज भी पहुंचे और वहां भारी भीड़ के बीच शायराना अंदाज में बोले। बृजभूषण शरण सिंह की अयोध्या यात्रा राजनीतिक वापसी का संकेत मानी जा रही है। कोर्ट से मिली राहत के बाद उन्होंने स्पष्ट कर दिया है कि वे अब मजबूत तेवरों के साथ सियासत में सक्रिय रहेंगे। ‘विजय परेड’ के माध्यम से उन्होंने न केवल अपने समर्थन को दिखाया, बल्कि आगे की रणनीति के संकेत भी दे दिए हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

4 साल बाद यूपी को मिला स्थायी DGP, जानिए कौन हैं एलवी एंटनी देव कुमार जिन्हें मिली जिम्मेदारी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश में लंबे इंतजार के बाद आखिरकार स्थायी पुलिस महानिदेशक (DGP) की नियुक्ति हो गई है। 1994 बैच के वरिष्ठ...
spot_img

Latest Stories

बार-बार हो रहा है डैंड्रफ, तो इन बातों को न करें नजरअंदाज

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अगर आपको बार-बार डैंड्रफ का...

Ravivar Mantra: आज रविवार के दिन इन मंत्रों का करें जाप, सूर्य भगवान हर मनोकामना करेंगे पूरी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रविवार के दिन सूर्य भगवान...

Astro Today 22 March 2026: कन्या राशि – आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी, सट्टेबाज़ी से दूर रहना होगा

धन लाभ: आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी। शेयर बाज़ारसे अच्छा...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵