back to top
28.1 C
New Delhi
Sunday, March 15, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

BPSC Protest: पप्पू यादव का बिहार बंद का ऐलान, अशोक राजपथ पर उग्र छात्रों ने आगजनी की

पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव ने BPSC छात्रों के समर्थन में आज बिहार बंद का ऐलान किया गया है।

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने बीपीएससी अभ्यर्थियों के समर्थन में 12 जनवरी को बिहार बंद का ऐलान किया है। जिसका असर अशोक राजपथ रोड से लेकर कई इलाकों में देखा जा रहा है। पप्पू यादव के दावे की बात करें तो उन्होंने कहा है कि चंद्रशेखर रावण की आजाद समाज पार्टी AIMIM और RLP का इस बंद को समर्थन मिला है।

अशोक राजपथ पर आगजनी

पटना के अशोक राजपथ पर बिहार बैंड का सीधा असर देखा जा सकता है। BPSC 70पीटी की परीक्षा को रद्द करने की मांग कर रहे छात्रों ने यहां आगजनी कर अपना विरोध दर्ज कराया। आगजनी के चलते आसपास के इलाकों में यातायात प्रभावित हो रहा है। विरोध कर रहे छात्रों ने पटना में साइंस कॉलेज एरिया के पास रोड जाम कर दिया। पप्पू यादव ने बिहार के व्यापारियों से इस बंद को सफल बनाने के लिए अपील की है।पप्पू यादव अपने समर्थकों के साथ आयकर गोलंबर से डाक बंगला चौराहा तक मार्च करेंगे। BPSC अभ्यर्थियों के समर्थन में पप्पू यादव और उनके समर्थकों ने 3 जनवरी को भी चक्का जाम किया था, इस दौरान पटना में पैसेंजर ट्रेनें रोकी गई थीं।

अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए परीक्षा रद्द करने की मांग 

BPSC के अभ्यर्थी 13 दिसंबर को आयोजित हुए 70 पीटी एग्जाम को रद्द करने की मांग कर रहे हैं। अभ्यर्थियों का आरोप है कि इस परीक्षा में अनियमिताएं बरती गई हैं जिसके चलते इस एग्जाम को रद्द कर दोबारा एग्जाम कराया जाना चाहिए। बता दें कि प्रशांत किशोर भी छात्रों की मांग के समर्थन में अनशन पर बैठे हुए हैं। प्रशांत किशोर को इस मुद्दे के विरोध करने के चलते न्यायिक हिरासत में भी भेजा गया था जहां पटना सिविल कोर्ट ने उन्हें जमानत दे दी थी।

Advertisementspot_img

Also Read:

‘गाय, टोपी, टीका, पाकिस्तान…जैसे शब्द हटा दें तो भाजपा खत्म हो जाएगी’, ओवैसी की पार्टी के नेता का तीखा बयान

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला बोलते हुए ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के नेता अख्तरुल ईमान ने बड़ा बयान दिया...
spot_img

Latest Stories

सैलरी तो बढ़ी लेकिन जेब है खाली…जानिए क्या है लाइफस्टाइल इंफ्लेशन और इससे बचाव के तरीके

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पैसा किसे प्यारा नहीं होता? लोग...

West Bengal Assembly 2026: बिधाननगर सीट पर किसका रहा है पलड़ा भारी, जानिए यहां का सियासी इतिहास

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव मुहाने...

जब देश में है तेल के कुएं का भंडार तो भारत विदेशों से क्यों खरीदता है क्रूड ऑयल?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इस बात में कोई दोराहे नहीं...

LPG, CNG और PNG में क्या होता है अंतर? जानिए रसोई से गाड़ियों तक इन गैसों का काम

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव, खासकर Iran...

Solo घूमने के लिए भारत की ये बेस्ट जगहें, जहां मिलेगा सुकून

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में ज्यादातर...

Alia Bhatt Birthday: 19 की उम्र में एक्ट्रेस ने किया डेब्यू, बड़ा अनोखा रहा अब तक का फिल्मी सफर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आलिया भट्ट सिनेमा की चर्चित...

Vastu Tips: पापमोचनी एकादशी के दिन करें ये वास्तु उपाय, घर में सुख समृद्धि की होगी वृद्धि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। पापमोचनी एकादशी के दिन आपको...