back to top
19.1 C
New Delhi
Thursday, March 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

BPSC Exam Today: आज हो रहा BPSC का री-एग्जाम, विरोध-प्रदर्शन के चलते लागू धारा 163  

लगातार बीपीएससी परीक्षा को लेकर सभी छात्र संगठनों का विरोध प्रदर्शन जारी है।वहीं दूसरी ओर पटना के 22 सेंटरों पर री- परीक्षा कराई जा रही है।

नई दिल्ली/रफतार डेस्क। पटना में बीपीएससी परीक्षा को लेकर छात्रों प्रदर्शन जारी है। इसी बीच आज फिर से परीक्षा कराई जा रही है। बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की तरफ से 4 जनवरी को पटना में 22 केंद्रों पर परीक्षा का आयोजन किया गया है। इस परीक्षा में लगभग 12000 अभ्यर्थी हिस्सा लेंगे। हालांकि यह परीक्षा सिर्फ उन्हीं अभ्यर्थियों के लिए आयोजित की जा रही है, जिनके सेंटर पर गड़बड़ी सामने आई थी। इसी को लेकर छात्र परीक्षा रद्द करके पूरे बिहार में दोबारा परीक्षा कराने की मांग कर रहे हैं।

परीक्षा केंद्रों के पास लागू हुई घार 163 

 आज बीपीएससी परीक्षा को देखते हुए पटना में सुरक्षा के भारी इंतजाम किए गए है इस को देखते हुए परीक्षा केंद्र के आस-पास धारा 163 लागू की गई है। परीक्षा केंद्रों के आस-पास धारा 163 आज सुबह 8:00 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक लागू रहेगी। धारा 163 के मुताबिक परीक्षा केंद्रों के 100 मीटर के आस पास पांच से अधिक लोगों का एक साथ जमावड़ा पर प्रतिबंधित रहेगा। इसी के साथ ही बिना अनुमति के प्रदर्शन, जुलूस और लाउडस्पीकर का भी इस्तेमाल करने पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया है। अभ्यर्थियों को और उनके सभी साथियों को मोबाइल फोन या फिर स्मार्ट डिवाइस ले जाने की अनुमति नहीं है और वही पुलिस अधिकारियों और परीक्षा कर्मचारियों पर प्रतिबंध नहीं रहेगा।

बनाए गए 22 सेंटर

हम आपको बता दें कि बीपीएससी ने पटना के एक परीक्षा केंद्र पर गड़बड़ी के बाद वहां के सभी 12000 छात्रों के लिए फिर से परीक्षा का आयोजन किया गया है। हालांकि इन अभ्यर्थियों के लिए इस बार 22 सेंटर तैयार किया गए हैं और इनमें से 15 परीक्षा केंद्र पटना को सदर उपखंड के अंतर्गत रखा गया हैं। इन परीक्षा को ऐसे समय में आयोजित किया जा रहा है जब बीपीएससी परीक्षा के खिलाफ विरोध प्रदर्शन लगातार तेज से जारी है। 

Advertisementspot_img

Also Read:

पटना मर्डर केस पर सम्राट चौधरी का बड़ा एलान: नीट छात्रा की हत्या की गुत्थी सुलझाएगी CBI

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बिहार सरकार ने पटना के चित्रगुप्त नगर में नीट छात्रा से हुई दरिंदगी और हत्या मामले की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Skin Care Tips: ऑयली और डल स्किन से छुटकारा, समर में ऐसे रखें चेहरा फ्रेश और जवान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे ही तापमान चढ़ता है, त्वचा...

Vastu Tips: घर में शांति बनाए रखने के लिए ये वास्तु उपाय, बनने लगेंगे सारे काम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि अथवा...

Iran-Israel War का भारत पर क्या होगा असर, कैसे कच्चे तेल की कीमतों को करेगा प्रभावित?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अमेरिका और इजरायल ने शनिवार को...