back to top
26.1 C
New Delhi
Sunday, April 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

दिल्ली के कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस अलर्ट मोड में; सुरक्षा एजेंसियों ने शुरू की जांच

दिल्ली के कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं।

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। दिल्ली के कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। झंडेवाला स्थित बीटी तमिल स्कूल, एसपीवी स्कूल और ब्रिटिश स्कूल समेत कई संस्थानों को धमकी भरे संदेश मिले। स्कूल प्रशासन ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद जांच शुरू कर दी गई।

पुलिस और बम निरोधक दस्ते की जांच

धमकी की जानकारी मिलते ही दिल्ली पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं और पूरे परिसर को सुरक्षा घेरे में ले लिया गया। बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वॉड ने स्कूलों की बिल्डिंग, क्लासरूम, पार्किंग और आसपास के इलाकों की बारीकी से तलाशी ली। फिलहाल किसी भी संदिग्ध वस्तु की पुष्टि नहीं हुई है। इससे पहले साउथ दिल्ली और अन्य इलाकों के कई स्कूलों को भी बम की धमकी मिल चुकी है। जांच के दौरान किसी भी जगह से विस्फोटक सामग्री नहीं मिली थी। जिन स्कूलों को पहले धमकी मिली थी उनमें लॉरेटो कान्वेंट स्कूल, केम्ब्रिज स्कूल, बाल भारती स्कूल और वनस्थली स्कूल जैसे कई नाम शामिल थे। सिर्फ दिल्ली ही नहीं, हाल के दिनों में अन्य राज्यों में भी ऐसे मामले सामने आए हैं। जयपुर के मानसरोवर इलाके में एक स्कूल को धमकी भरा ई-मेल मिला था, वहीं मोहाली में 16 निजी स्कूलों को धमकी के बाद खाली कराना पड़ा। पटना की दीवानी अदालत को भी लगातार धमकी भरे संदेश मिले, लेकिन जांच में कुछ संदिग्ध नहीं मिला।

जांच जारी, लोगों से शांति बनाए रखने की अपील

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और साइबर टीम भी धमकी भेजने वालों की पहचान में जुटी है। फिलहाल अभिभावकों और छात्रों से अफवाहों से बचने और प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की अपील की गई है। लगातार मिल रही धमकियों के बीच सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हैं। हालांकि अब तक किसी भी स्कूल में विस्फोटक नहीं मिला है, लेकिन जांच पूरी होने तक निगरानी बढ़ा दी गई है।

Advertisementspot_img

Also Read:

Raghav Chadha Reaction: खामोश करवाया गया हूं, हारा नहीं हूं, पद से हटाए जाने पर राघव चड्ढा की पहली प्रतिक्रिया; देखें वीडियो में क्या...

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Raghav Chadha ने राज्यसभा में डिप्टी लीडर पद से हटाए जाने के बाद पहली बार खुलकर प्रतिक्रिया दी है। आम आदमी...
spot_img

Latest Stories

SRH vs LSG: हेड-टू-हेड में किसका दबदबा? आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में...

Company Secretary क्या होता है? जानें कैसे बनाएं इस फील्ड में करियर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। यह बात स्वभाविक है कि आज...

Kolkata Port सीट पर कड़ा मुकाबला: TMC, BJP, कांग्रेस और वाम के बीच चौतरफा लड़ाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में कोलकाता...

रविवार का व्रत क्यों होता हैं खास, जानिए महत्त्व और व्रत विधि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रविवार का दिन सूर्य देव...

चेहरे पर पड़े चेचक के दाग से हैं परेशान, अब घर पर ही कर सकेंगी इसका इलाज

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में हर...

Ravivar Mantra: रविवार को इस प्रकार करें सूर्य देव की पूजा अर्चना, इन मंत्रों का भी करें जाप

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सूर्य भगवान की पूजा अर्चना...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵