back to top
27.1 C
New Delhi
Friday, March 13, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

पीएम के जन्मदिन पर भाजपा शुरू करेगी सेवा व समर्पण अभियान

लखनऊ, 16 सितंबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर शुक्रवार से भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) का सेवा एवं समर्पण अभियान शुरू होगा। 7 अक्टूबर तक चलने वाले इस अभियान में भाजपा के कार्यकर्ता गांव-गांव, घर-घर तक विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से पहुंचकर संपर्क व संवाद करेंगे, सेवा कार्य करेंगे। मोचरे व प्रकोष्ठ के कार्यकर्ता भी इस अभियान में जुटेंगे। अभियान को सफल बनाने के लिए पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह की अध्यक्षता में व्यापक कार्य योजना तैयार की गयी है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों सहित पार्टी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया है कि वे प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर शुरू हो रहे सेवा व समर्पण अभियान को सफल बनाने के लिए पूरे मनोयोग से जुटें। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनीष दीक्षित ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर शुक्रवार से शुरू हो रहे भाजपा के सेवा एवं समर्पण अभियान के तहत 17 सितंबर से 20 सितंबर तक स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित किया जायेगा। चिकित्सा प्रकोष्ठ इसका समन्वय करेगा। युवा मोर्चा के कार्यकर्ता रक्तदान शिविर आयोजित करेंगे। जबकि, अनुसूचित मोर्चा के कार्यकर्ता गरीब बस्तियों में फल व अन्य आवश्यक वस्तुओं का वितरण कर सेवा कार्य करेंगे। उन्होंने बताया कि पिछड़ा वर्ग के कार्यकर्ता अनाथालय व वृद्ध आश्रम मे जाकर फल वितरण व अन्य सेवा कार्य करेंगे। सेवा एवं समर्पण अभियान के तहत किसान मोर्चा द्वारा किसान सम्मान दिवस का आयोजन करते हुए 71 किसानों और 71 जवानों को सम्मानित किया जायेगा। कोरोना काल में सेवा कार्य करने वाली 71 महिलाओं को सम्मानित करने का कार्य महिला मोर्चा द्वारा किया जायेगा। मनीष दीक्षित ने बताया कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जन्म जयंती 25 सितंबर की पूर्व संध्या पर 24 सितंबर को राज्य भर में बूथ पर पार्टी कार्यकर्ता कार्यक्रम आयोजित करेंगे। गांधी जयंती पर 2 अक्टूबर को प्रदेश में मंडल स्तर पर पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा स्वच्छता के कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। इसके तहत वृक्षारोपण, नदियों व तालाबों की सफाई, प्लास्टिक मुक्त भारत की शपथ लेने के लिए कार्यक्रम आयोजित होंगे। पार्टी द्वारा शुरू किये जा रहे सेवा व समर्पण अभियान के दौरान प्रदर्शनी, वैक्सीनेशन कैंप सहित अन्य कई प्रकार के सेवा कार्य भाजपा के कार्यकर्ता करेंगे। –आईएएनएस विकेटी/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

Jackie Shroff : चॉल से निकलकर बॉलीवुड के बने सुपरस्‍टार, जानें एक्शन हीरो ‘जैकी श्रॉफ’ की संघर्षभरी कहानी

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । 'जग्गू दादा' के नाम से मशहूर बॉलीवुड अभिनेता जैकी श्रॉफ ने हिंदी सिनेमा जगत में एक अलग पहचान...
spot_img

Latest Stories

14 या 15 मार्च, कब रखा जाएगा पापमोचनी एकादशी व्रत? जानें तिथि से लेकर पूजा विधि तक

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। पापमोचिनी एकादशी पड़ने जा रही...

उत्तम नगर हत्याकांड के नाम पर फर्जीवाड़ा बेनकाब, 2 दिन में ठग लिए लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में 4 मार्च को...