back to top
23.1 C
New Delhi
Sunday, March 22, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Haryana Assembly Elections: BJP की राह में कांटे ही कांटे, 25 फीसदी नए चेहरों को चुनाव में उतार सकती है BJP

हरियाणा में इसी साल के अंत तक विधानसभा चुनाव होने हैं। पिछले 10 सालों से हरियाणा की सत्ता पर बीजेपी काबिज है। हरियाणा में बीजेपी को भारी एंटी इनकम्बेंसी दिख रही है।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे-जैसे हरियाणा में विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहे हैं। दोनों मुख्य पार्टियां कांग्रेस और बीजेपी अपनी राजनीतिक बिसात बिछाने में लग गई हैं। हरियाणा में मुख्य लड़ाई कांग्रेस और बीजेपी के बीच दिख रही है। बाकी पार्टियां जैसे इंडियन नेशनल लोकदल (INLD) और जननायक जनता पार्टी (JJP)भी इस चुनाव में अपनी किस्मत आजमाएंगी। पिछले एक दशक से हरियाणा की सत्ता पर काबिज बीजेपी के लिए इस बार लड़ाई आसान नहीं दिख रही है। ऐसे में बीजेपी इस बार के विधानसभा चुनाव में मौजूदा मंत्रियों और विधायकों की जगह नए चेहरों को मौका दे सकती है।

25 फीसदी नए चेहरों को दे सकती है टिकट

बीजेपी ने हरियाणा के लिए सतीश पुनिया और धर्मेंद्र प्रधान को प्रभारी बनाया है। दोनों नेता प्रदेश में लगातार बैठकें कर रहे हैं और हालात का जायजा ले रहे हैं। बीजेपी इन मुद्दों पर मंथन कर रही है कि किस क्षेत्र से किसे टिकट दिया जाए और किन मुद्दों पर चुनाव में उतरा जाए।

लोकसभा में कांग्रेस ने दी थी कड़ी टक्कर

पिछली बार 2019 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी गठबंधन के सहारे सत्ता में आई थी। लोकसभा चुनाव 2024 में बीजेपी को कांग्रेस से कड़ी टक्कर मिली थी। 10 लोकसभा सीटों वाले हरियाणा में कांग्रेस और बीजेपी को 5-5 सीटें मिली थी। इसलिए बीजेपी अब अपने कदम फूंक-फूंक कर रखना चाहती है। बीजेपी इस बार ऐसे उम्मीदवारों को टिकट देने का प्रयास कर रही है जो उसे चुनाव में जीत दिला सकें।

सामाजिक समीकरण को साधने की कर रही कोशिश

किसान आंदोलन के चलते बीजेपी को हरियाणा में काफी नुकसान हुआ है। इसी को ध्यान में रखते हुए बीजेपी टिकट बंटवारे में सामाजिक समीकरणों का खासा ख्याल रखेगी। जाट मतदाताओं के समर्थन के बिना हरियाणा में बीजेपी को काफी मुश्किलें हो सकती हैं। जाट मतदाताओं को साधने के लिए बीजेपी राजस्थान के बड़े जाट नेता सतीश पुनिया को हरियाणा का प्रभारी बनाया है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

बिहार-हरियाणा राज्यसभा चुनाव नतीजों के बाद सियासी बयानबाजी तेज, जानिए तेजस्वी-चिराग से लेकर भूपेंद्र हुड्डा तक किसने क्या कहा?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार और हरियाणा में राज्यसभा चुनाव के नतीजे सामने आने के बाद सियासत गरमा गई है। सोमवार (16 मार्च) को हुए...
spot_img

Latest Stories

सुबोध नाम का मतलब- Subodh Name Meaning

सुबोध नाम का मतलब – Subodh Name Meaning: Simple...

TT अगर रिश्वत मांगे तो तुरंत ऐसे करें शिकायत, बेहद आसान है तरीका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। एक जगह से दूसरी जगह जाने...

West Bengal Assembly Election 2026: Diamond Harbour सीट पर BJP के लिए कड़ी चुनौती, TMC का रहा है दबदबा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में...

अपने घर का सपना होगा पूरा, जानिए Pradhan Mantri Awas Yojana में कैसे करें आवेदन?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Pradhan Mantri Awas Yojana (PMAY) भारत...

Virat Kohli vs Rohit Sharma: IPL में बतौर ओपनर किसने सबसे ज्यादा रन जड़े हैं? आंकड़े देखकर हैरान हो जाएंगे

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। क्रिकेट लवर्स के लिए एक बार...

Google में नौकरी पाना है आसान, इस प्रॉसेस को फॉलो करेंगे तो इंटर्नशिप पर बरसेंगे लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Google जैसी बड़ी और वैश्विक कंपनी...

असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते हैं लेकिन नहीं पता UGC NET दें या CSIR NET? जानिए दोनों में क्या है अंतर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जो छात्र असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵