back to top
20.1 C
New Delhi
Wednesday, April 8, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

भाजपा ने प्रदर्शनी के लिए अनुमति नहीं मिलने को लेकर ममता पर साधा निशाना

नई दिल्ली, 2 मई (आईएएनएस)। यह दावा करते हुए कि कोलकाता पुलिस ने पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद की हिंसा पर भाजपा को एक प्रदर्शनी आयोजित करने की अनुमति नहीं दी, पार्टी नेताओं ने सोमवार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें डर किस बात का है। पश्चिम बंगाल भाजपा ने 2 मई, 2021 को विधानसभा चुनाव के परिणाम घोषित होने के बाद अपने कार्यकर्ताओं के खिलाफ चुनाव के बाद की हिंसा के एक साल बाद एक फोटो प्रदर्शनी की अनुमति मांगी थी। राज्य भाजपा के सह-प्रभारी अमित मालवीय ने ट्वीट किया, कोलकाता पुलिस ने ममता बनर्जी की निगरानी में चुनाव के बाद की भयावह हिंसा पर एक प्रदर्शनी आयोजित करने की भाजपा की अनुमति से इनकार कर दिया है। उसे क्या डर है? क्या वह खून से लथपथ जमीन पर खड़े होने से डरती हैं या टीएमसी कार्यकर्ताओं द्वारा दुष्कर्म किए जाने पर असहाय महिलाओं के रोने की आवाज दबाना चाहती हैं। भाजपा के राष्ट्रीय सचिव सुनील देवधर ने दावा किया कि मतदान के एक साल बाद भी बंगाल में हजारों भाजपा कार्यकर्ता बेघर हैं। देवधर ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, हाल ही में 5 राज्यों में चुनाव हुए, इनमें से किसी भी राज्य में चुनाव के बाद कोई हिंसा नहीं हुई। लेकिन पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद शुरू हुई हिंसा एक साल बाद भी जारी है। बंगाल में हजारों भाजपा कार्यकर्ता बेघर हैं। क्या यही सुशासन है? बिष्णुपुर से लोकसभा सदस्य और पश्चिम बंगाल भाजपा के उपाध्यक्ष सौमित्र खान ने अपने ट्वीट में कहा, पश्चिम बंगाल भारत का एकमात्र राज्य है, जहां ममता बनर्जी ने राजनीतिक हिंसा के नाम पर हत्या, दुष्कर्म, जलाने को बढ़ावा दिया और बेगुनाह लोगों को घर छोड़ने के लिए मजबूर किया। खान ने आगे कहा कि ममता बनर्जी और उनकी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने लोकतांत्रिक मूल्यों और संवैधानिक आधारों को खत्म करने का कोई मौका नहीं छोड़ा। उन्होंने कहा, ममता बनर्जी के खेला होबे के चलते हमारे निर्दोष सनातनी भाइयों-बहनों और हमारे भाजपा कार्यकर्ताओं को अन्याय और परेशानियां झेलनी पड़ीं। –आईएएनएस एसजीके/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

छुट्टी रद्द होते ही GenZ कर्मचारी का अनोखा रिएक्शन, एयरपोर्ट से बोलीं- अब 10 दिन बाद ही खुलेगा लैपटॉप

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोचिए, आप फ्लाइट पकड़ने ही वाले हों और तभी ऑफिस से मैसेज आए कि आपकी छुट्टियां रद्द कर दी गई...
spot_img

Latest Stories

वीवा नाम का मतलब- Viva Name Meaning

Meaning of Viva / विवा नाम का मतलब: Full...

उदयपुर Kanhaiya Lal हत्याकांड में इंसाफ की मांग तेज, परिवार ने सरकार से पूछा- न्याय कब मिलेगा?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजस्थान के उदयपुर में हुए चर्चित...

गणेश भगवान को चढ़ाएं घर पर बना मोदक, प्रसन्न होकर देगें वरदान, जानिए रेसिपी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। गणेश भगवान की पूजा से...

ATM Transaction Fail: ATM से पैसा कटा पर कैश नहीं मिला? जानिए कैसे करें शिकायत और पाएं मुआवज

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। ATM से पैसे निकालते समय कई...

RR vs MI: बारिश का खतरा या पूरा मैच? गुवाहाटी वेदर रिपोर्ट ने बढ़ाई टेंशन

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League 2026 के 13वें...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵