back to top
23.1 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कर्नाटक में बीजेपी कैबिनेट में फेरबदल के लिए तैयार

बेंगलुरु, 5 अप्रैल (आईएएनएस)। राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति को चुनौती देने वाली कई घटनाओं के बीच, कर्नाटक की सत्तारूढ़ भाजपा कैबिनेट में फेरबदल करने जा रही है। मुख्यमंत्री बासवराज बोम्मई मंगलवार को दिल्ली पहुंच रहे हैं जहां वो कैबिनेट में फेरबदल के मुद्दे पर आलाकमान से चर्चा करेंगे। भाजपा के सूत्रों के अनुसार, पार्टी मंत्रिमंडल में चार खाली पदों को भरने के साथ-साथ पांच से अधिक मंत्रियों को हटाने पर विचार कर रही है ताकि नए चेहरों के लिए रास्ता बनाया जा सके और साथ ही 2023 में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए रास्ता तैयार किया जा सके। हालांकि बोम्मई की दिल्ली में पार्टी आलाकमान से मीटिंग का मुख्य एजेंडा मेकेदातु परियोजना के लिए मंजूरी प्राप्त करने पर चर्चा करना है, लेकिन कैबिनेट फेरबदल या विस्तार पर भी बैठक में चर्चा हो सकती है। पार्टी सूत्रों ने कहा कि पार्टी 10 से अधिक नए चेहरों के लिए जगह बनाने के लिए पांच से अधिक मौजूदा मंत्रियों को हटाने पर विचार कर रही है। पार्टी को इस मुद्दे पर भी फैसला करना होगा कि वो पूर्व मुख्यमंत्री येदियुरप्पा के बेटे बी. वाई विजयेन्द्र को कैबिनेट में शामिल करेगी कि नहीं।आगामी चुनाव के दौरान पार्टी को भाजपा के मजबूत नेता येदियुरप्पा के समर्थन की काफी जरूरत है। येदियुरप्पा के खिलाफ हाल ही में भूमि अधिसूचना में फिर से जांच शुरू हो गई है, इस संबंध में पार्टी के कदम ने बहुत उत्सुकता पैदा की है। इस बीच, विशेष जांच दल (एसआईटी) द्वारा कथित सेक्स सीडी मामले में क्लीन चिट पाने वाले पूर्व मंत्री रमेश जरकीहोली ने कैबिनेट में दोबारा शामिल होने की पैरवी तेज कर दी है। पिछड़े वर्गों में उनकी पैठ को देखते हुए, सत्ताधारी दल उन्हें कैबिनेट में जगह देने पर गंभीरता से विचार कर रहा है। पार्टी अच्छा प्रदर्शन नहीं करने वाले वरिष्ठ कैबिनेट मंत्रियों को हटाने और उन्हें संगठनात्मक जिम्मेदारियां सौंपने पर विचार कर रही है। –आईएएनएस एमएसबी/एसकेपी

Advertisementspot_img

Also Read:

किसी भी जनसभा में उड़ा दूंगा…’ BJP विधायक नंदकिशोर गुर्जर को जान से मारने की धमकी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। गाजियाबाद के लोनी से बीजेपी विधायक नंदकिशोर गुर्जर को पाकिस्तान से धमकी भरा कॉल मिलने का मामला सामने आया है। बताया...
spot_img

Latest Stories

ये क्या बोल गए आफरीदी… टीम इंडिया को लेकर उनका बयान फिर बना चर्चा का विषय

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत ने टी20 विश्व कप 2026...

बेला नाम का मतलब- Bela Name Meaning

Meaning of Bela /बेला नाम का मतलब: Beautiful/सुंदर Origin /...

Ekadashi March 2026: कब है पापमोचनी और कामदा एकादशी? जानें सही तिथि और मुहूर्त

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। चैत्र मास सनातन परंपरा में अत्यंत...

कल खत्म हो जाएगी NEET UG 2026 की आवेदन प्रक्रिया, फटाफट करें अप्लाई; जानिए कितनी है आवेदन फीस

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अगर आप मेडिकल फील्ड में करियर...

CBSE 12वीं के पेपर में QR कोड स्कैन करते ही खुला YouTube, छात्रों में मची हलचल; जानिए बोर्ड ने क्या कहा?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के...

Tarvel Tips: दोस्तों के साथ घूमने का हैं मन, तब इन खास बातों का रखें ध्यान

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अगर आप मार्च के महीने...