back to top
27.1 C
New Delhi
Sunday, March 22, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

उत्तर प्रदेश में ओबीसी मतदाताओं को रिझाने के लिए भाजपा ने तैयार किया मास्टरप्लान

नई दिल्ली/लखनऊ 30 अगस्त (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) मतदाताओं को रिझाने के लिए भाजपा ने मास्टरप्लान तैयार किया है। प्रदेश भर में पिछड़ा सम्मेलन कर इस वर्ग के मतदाताओं तक भाजपा पहुंचने की कोशिश करने जा रही है। इस दौरान पार्टी नेता अन्य पिछड़ा वर्ग की बेहतरी के लिए मोदी सरकार की ओर से किए गए बड़े निर्णयों के बारे में बताएंगे। केंद्र सरकार ने हालिया मानसून सत्र के दौरान ओबीसी जातियों के निर्धारण का राज्यों को अधिकार देने के लिए 127 वां संविधान संशोधन विधेयक पास कराया। इसके अलावा नीट में ओबीसी वर्ग के विद्यार्थियों को 27 प्रतिशत आरक्षण भी सरकार ने दिया। पिछड़ा वर्ग आयोग को केंद्र सरकार ने संवैधानिक आयोग का भी दर्जा दिया है। इन सब कार्यों के बारे में भाजपा अब सम्मेलनों के जरिए ओबीसी वर्ग को बताने जा रही है। पार्टी की योजना के मुताबिक, 18 सितंबर को अयोध्या में ओबीसी मोर्चा की एक बड़ी प्रदेश कार्यसमिति कराने की तैयारी है, जिसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव सहित कई दिग्गज नेता हिस्सा ले सकते हैं। इस प्रदेश कार्यसमिति में गृहमंत्री अमित शाह को भी बुलाने की तैयारी है। ओबीसी बाहुल्य विधानसभा सीटों और जिलों को ध्यान में रखते हुए स्थल का चुनाव होगा, जहां पर पिछड़ा वर्ग सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे। केंद्र सरकार और राज्य सरकार के अन्य पिछड़ा वर्ग समाज से जुड़े मंत्री इन सम्मेलनों में हिस्सा लेंगे। इस दौरान केंद्र सरकार की ओर से ओबीसी समाज की बेहतरी के लिए लिए गए फैसलों के बारे में बताया जाएगा। केंद्र के साथ उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से भी ओबीसी समुदाय के कल्याण के लिए उठाए गए कदमों की जानकारी दी जाएगी। पार्टी नेताओं के मुताबिक, 31 अगस्त को मेरठ में पिछड़ा वर्ग की क्षेत्रीय बैठक होगी। इसके बाद दो सितंबर को अयोध्या, 3 सितंबर को कानपुर, 4 सितंबर को मथुरा और 8 सितंबर को काशी में भी इस तरह की बैठकें होंगी। ओबीसी मोर्चा के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र कुमार कश्यप ने कहा, यूपी में 350 सीटें जीतने का भाजपा ने लक्ष्य लिया है। ओबीसी मोर्चा ने प्रांतीय स्तर पर सम्मेलन करने का निर्णय लिया है। 18 सितंबर को पहली प्रदेश कार्यसमिति अयोध्या में होने वाली है, जिसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सहित केंद्र सरकार के कई मंत्री हिस्सा लेंगे। ओबीसी मोर्चा ने पिछड़ों को भाजपा से जोड़कर यूपी में भाजपा को सत्ता में वापस लाने के लिए मन बना लिया है। हमारी कोशिश है कि कोई भी समाज, समूह हमसे दूर न रहे। –आईएएनएस एनएनएम/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

छुट्टी रद्द होते ही GenZ कर्मचारी का अनोखा रिएक्शन, एयरपोर्ट से बोलीं- अब 10 दिन बाद ही खुलेगा लैपटॉप

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोचिए, आप फ्लाइट पकड़ने ही वाले हों और तभी ऑफिस से मैसेज आए कि आपकी छुट्टियां रद्द कर दी गई...
spot_img

Latest Stories

अपने घर का सपना होगा पूरा, जानिए Pradhan Mantri Awas Yojana में कैसे करें आवेदन?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Pradhan Mantri Awas Yojana (PMAY) भारत...

Virat Kohli vs Rohit Sharma: IPL में बतौर ओपनर किसने सबसे ज्यादा रन जड़े हैं? आंकड़े देखकर हैरान हो जाएंगे

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। क्रिकेट लवर्स के लिए एक बार...

Google में नौकरी पाना है आसान, इस प्रॉसेस को फॉलो करेंगे तो इंटर्नशिप पर बरसेंगे लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Google जैसी बड़ी और वैश्विक कंपनी...

असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते हैं लेकिन नहीं पता UGC NET दें या CSIR NET? जानिए दोनों में क्या है अंतर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जो छात्र असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते...

IPL में अब कभी दिखाई नहीं देंगी ये टीमें, कभी आईपीएल में बोलती थी तूती

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League (IPL) दुनिया की...

26 या 27 मार्च, किस दिन मनाई जाएगी रामनवमी, जानें तिथि और शुभ मुहूर्त

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। पौराणिक कथाओं के अनुसार, चैत्र...

बार-बार हो रहा है डैंड्रफ, तो इन बातों को न करें नजरअंदाज

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अगर आपको बार-बार डैंड्रफ का...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵