back to top
19.1 C
New Delhi
Monday, March 16, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

प्रधानमंत्री पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप लगाते हुए भाजपा सांसद ने अधीर रंजन चौधरी के खिलाफ दिया विशेषाधिकारनोटिस

नई दिल्ली, 7 मई (आईएएनएस)। लोक सभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विमान में स्विमिंग पूल होने के बयान को अभद्र, अशोभनीय और संसद का अपमान बताते हुए भाजपा सांसद विनोद सोनकर ने लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला को पत्र लिखकर विशेषधिकार हनन के तहत कठोर कार्रवाई करने की मांग की है। भाजपा के राष्ट्रीय सचिव एवं उत्तर प्रदेश के कौशांबी से लोक सभा सांसद विनोद सोनकर ने लोक सभा अध्यक्ष को लिखे पत्र में प्रधानमंत्री के हवाई जहाज में स्विमिंग पूल और इसमें तैरकर प्रधानमंत्री के कभी बर्लिन, कभी डेनमार्क, कोपेनहेगन और कभी फ्रांस जाकर भाषण देने वाले बयान और प्रधानमंत्री को लेकर की गई अन्य टिप्पणियों का विस्तार से जिक्र करते हुए कहा है कि, अधीर रंजन चौधरी द्वारा जिस प्रकार के अनर्गल आरोप आरोप लगाए गए हैं और जिस प्रकार जन-भावना को भड़काने का प्रयास उनके द्वारा किया जा रहा है, वह सब प्रत्यक्ष रूप से संसद के विशेषाधिकारों का हनन होने के साथ ही साथ संसद का अतुलनीय अपमान है। सोनकर ने कांग्रेस सांसद के खिलाफ विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव का नोटिस देते हुए लोक सभा अध्यक्ष से आग्रह किया है, मेरे इस नोटिस का तुरंत संज्ञान लेते हुए इस आदेश के साथ इसे विशेषाधिकार समिति को हस्तांतरित किया जाए कि इस पूरे निंदनीय घटनाक्रम की निष्पक्ष जांच कर अधीर रंजन चौधरी के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जाए, ताकि हम सभी सामूहिक रूप से संसद और सांसद की मर्यादा की रक्षा कर सकें। आपको बता दें कि, भाजपा नेताओं द्वारा राहुल गांधी की नेपाल यात्रा वाले वीडियो को जारी करने पर प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने यह बयान दिया था । –आईएएनएस एसटीपी/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

CJM के आदेश के बावजूद अनुज चौधरी पर FIR नहीं, संभल SP बोले-हम फैसले को चुनौती देंगे

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश के संभल जिले में संभल हिंसा मामले में तैनात तत्कालीन पुलिस अधिकारियों के खिलाफ मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी (CJM) विभांशु सुधीर...
spot_img

Latest Stories

प्रहार नाम का मतलब – Prahar Name Meaning

Prahar Name Meaning – प्रहार नाम का मतलब :Attack/वार,...

सैलरी तो बढ़ी लेकिन जेब है खाली…जानिए क्या है लाइफस्टाइल इंफ्लेशन और इससे बचाव के तरीके

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पैसा किसे प्यारा नहीं होता? लोग...

West Bengal Assembly 2026: बिधाननगर सीट पर किसका रहा है पलड़ा भारी, जानिए यहां का सियासी इतिहास

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव मुहाने...

जब देश में है तेल के कुएं का भंडार तो भारत विदेशों से क्यों खरीदता है क्रूड ऑयल?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इस बात में कोई दोराहे नहीं...

LPG, CNG और PNG में क्या होता है अंतर? जानिए रसोई से गाड़ियों तक इन गैसों का काम

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव, खासकर Iran...

Solo घूमने के लिए भारत की ये बेस्ट जगहें, जहां मिलेगा सुकून

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में ज्यादातर...