back to top
27.1 C
New Delhi
Wednesday, April 1, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

भाजपा नेता सिरसा बोले – ईस्ट इंडिया कंपनी की किताब पढ़ केजरीवाल आए पंजाब

नई दिल्ली, 16 फरवरी (आईएएनएस)। पंजाब में 20 फरवरी को मतदान है, इससे पहले कवि कुमार विश्वास के एक केजरीवाल पर खुलासे के बाद सियासी पारा चढ़ गया है। कुमार विश्वास ने जिस तरह केजरीवाल पर आरोप लगाया है उसपर अब भाजपा भी केजरीवाल पर निशाना साध रही है। दरअसल आम आदमी पार्टी के पूर्व नेता और कवि कुमार विश्वास ने आप के प्रमुख अरविंद केजरीवाल पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि, एक दिन, केजरीवाल ने मुझसे कहा था कि, वह या तो (पंजाब के) मुख्यमंत्री बनेंगे या एक स्वतंत्र राष्ट्र (खालिस्तान) के पहले पीएम होंगे। इसके बाद भाजपा नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि, कुमार विश्वास एक वक्त में अरविंद केजरीवाल के विश्वासपात्र थे उन्होंने खुलासा किया कि केजरीवाल ने जिस तरह से पंजाब को लेकर अपनी राय रखी है। उसपर मैं बस पंजाब निवासियों से कहना चाहता हूं कि केजरीवाल ईस्ट इंडिया कंपनी के तरीके से और उसी की किताब को पढ़कर पंजाब आये हैं। किस तरह से लोभ लालच देना है, लोगों को लड़ाना है। मजदूर को किसान के साथ, हिन्दू को सिख के साथ और अलग देश बनाने के नाम पर लोगों को इकट्ठा करना है। हमें इस व्यक्ति से बचना चाहिए और कुमार विश्वास के वीडियो को सुनना चाहिए। पंजाब को उसके बाद अपना मन बनाना चाहिए। दरअसल 2012 में अन्ना आंदोलन के दौरान कवि कुमार विश्वास और अरविंद केजरीवाल करीब आए, फिर जब आम आदमी पार्टी का गठन हुआ तो कुमार विश्वास भी संस्थापक सदस्यों में शुमार थे। हालांकि बाद में कुमार विश्वास और अरविंद केजरीवाल के रिश्तों में खटास आई और दोनों अलग हो गए। –आईएएनएस एमएसके/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

Apple में नए CEO की खोज, Tim Cook की जगह कौन संभालेगा दिग्‍गज कंपनी की बागडोर?

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । दुनिया की सबसे बड़ी टेक कंपनियों में से एक एप्पल में एक बड़ा बदलाव होने जा रहा है। आईफोन...
spot_img

Latest Stories

IPL 2026: DC vs LSG क्लैश से पहले जानिए हेड-टू-हेड रिकॉर्ड, किसका पलड़ा भारी?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Delhi Capitals और Lucknow Super Giants...

बिहार में बदल गए बिजली बिल के नियम, अब समय के हिसाब से देना होगा पैसा; जानिए क्या है ये नया सिस्टम?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार में बिजली उपभोक्ताओं के लिए...

Sonam Kapoor के दूसरे बेटे की पहली तस्वीर हुईं वायरल, फैंस बरसा रहे हैं प्यार

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर (Sonam...

Stock Market Today: आज शेयर बाजार में जोरदार तेजी, Sensex 1876 अंक उछला; Nifty 22,899 के पार

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। 1 अप्रैल, बुधवार को भारतीय शेयर...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵