back to top
22.1 C
New Delhi
Monday, March 30, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

BJP ने अरविंद केजरीवाल के आरोपों का दिया मुहतोड़ जवाब, कहा- AAP अब कट्टर गुंडों की पार्टी बन चुकी है

बीजेपी ने आज प्रेस-कॉन्फ्रेंस करके अरविंद केजरीवाल के आरोपों का कड़ा जवाब दिया। उन्होंने कहा है कि AAP अब कट्टर गुंडों की पार्टी बन चुकी है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने 29 नवंबर 2024 को दिल्ली की खराब कानून-व्यवस्था को लेकर केंद्र सरकार और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर जमकर निशाना साधा था। जिसको लेकर आज बीजेपी के दिल्ली प्रदेश के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने प्रेस-कॉन्फ्रेंस की। बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने प्रेस-कॉन्फ्रेंस के जरिए आम आदमी पार्टी और पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर जोरदार हमला बोला। गौरव भाटिया ने कहा कि कट्टर बेईमान और पापी AAP अब कट्टर गुंडों की पार्टी बन चुकी है।

“यह उनका दूसरा ऑडियो है”

गौरव भाटिया ने अपनी बात जारी रखते हुए कहा कि पापी AAP में एक MLA को अरविंद केजरीवाल का समर्थन है। आम आदमी पार्टी का यह MLA गैंगस्टर का बड़ा समर्थक है, जो वसूली का रेकैट चला रहा है। नरेश बाल्यान आम आदमी पार्टी का वसूली MLA है। नरेश बाल्यान गैंगस्टर के साथ बात कर रहे हैं।

बीजेपी ने आम आदमी पार्टी के MLA पर आरोप लगाते हुए आगे कहा कि AAP MLA ने कहा कि फलाना बिल्डर से पैसे वसूल लो। ये सिग्नल पर बात करते हैं ताकि वसूली के आरोप में पकड़े न जाए। ये लोग हवाला के जरिए पैसें आपस में बांट लेंगे। इस काम को अरविंद केजरीवाल की सहमती के बिना नहीं किया जा सकता है। इससे पहले भी आम आदमी पार्टी के MLA का एक ऑडियो सामने आया था। यह उनका दूसरा ऑडियो है।

इससे पहले अरविंद केजरीवाल ने अमित शाह पर हमला बोला था

बता दें कि 29 नवंबर 2024 को दिल्ली विधानसभा का शीतकालीन सत्र शुरू हुआ, जिसमे आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली की बिगड़ती कानून-व्यवस्था को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर जमकर हमला बोला था। पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के लिए कहा था कि वह दिल्ली की कानून व्यवस्था को संभाल नहीं पा रहे हैं, वह इसमें पूरी तरह से विफल रहे हैं। अगर उनसे यह संभाला नहीं जा रहा है तो उन्हें केंद्रीय गृह मंत्री की जिम्मेदारी किसी और को सौंप देनी चाहिए।

Advertisementspot_img

Also Read:

Bengal Election: Balrampur Seat पर 2026 में कांटे की टक्कर के आसार, 2016 और 2021 के नतीजों ने बढ़ाई सियासी हलचल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल की बलरामपुर विधानसभा सीट (Balrampur Seat) राज्य की उन सीटों में गिनी जाती है, जहां चुनावी मुकाबला बेहद दिलचस्प...
spot_img

Latest Stories

Travel Tips: पार्टनर को दें सरप्राइज, लेकर जाएं इन जगहों पर मिलेगा सुकून

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अगर आप अपने पार्टनर के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵